ePaper

Milk: दूध में ये 3 चीजें मिलाकर पिएं, लोहे जैसा बन जाएगा शरीर

Updated at : 15 Jun 2024 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
Milk: दूध में ये 3 चीजें मिलाकर पिएं, लोहे जैसा बन जाएगा शरीर

Milk, Pic By: Social Media

Milk: दूध के साथ खजूर, घी और शतावरी को अलग-अलग मिलाकर पीते हैं तो आपके सेहत पर अनेकों लाभ मिलेगा. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल...

विज्ञापन

Milk: दूध पीने की सलाह अक्सर बड़े, बच्चों को दी जाती है. दूध पीने से हमारी सेहत पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है. क्योंकि दूध में कैल्शियम, कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन डी, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए एक्सपर्ट का भी कहना होता है कि सभी को रोजाना एक गिलास दूध जरूर से जरूर पीना चाहिए. चलिए जानते हैं शतावरी, घी, खजूर वाला दूध पीने के फायदे…

दूध और खजूर

दूध में अगर आप खजूर मिलाकर पीते हैं तो इसका अच्छा प्रभाव सेहत पर देखने को मिलेगा. क्योंकि खूजर में नेचुरल शुगर, फाइबर, आयरन आदि पाए जाते हैं जो आपकी शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद करेगा.

दूध और शतावरी पाउडर

अगर आप दूध में शतावरी पाउडर मिलाकर पीते हैं तो इससे आपके शरीर में थकान कम होगा. इतना ही नहीं आपके शरीर में शक्ति और इम्यूनिटी दोनों बढ़ेगा.

Also Read: कच्चा पपीता खाने के 4 सबसे बड़े फायदे

दूध और देसी घी

दूध में अगर आप दो बूंद देशी घी मिलाकर पीते हैं तो इसका अच्छा असर आपके शरीर पर देखने को मिलेगा. यह आपके शरीर में एनर्जी देने का काम करता है और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है.

Also Read: बच्चों को होता है हड्डियों के कैंसर का खतरा, ये होते हैं लक्षण

कैसे बनाएं खजूर, शतावरी, घी का दूध?

सामग्री

खजूर -2
शतावरी पाउडर -1 चम्मच
देसी घी -1 चम्मच
दूध- 1 गिलास

विधि

  • खजूर को 2-3 घंटे पानी या दूध मी भिगाकर रख दें.
  • अब खजूर को बारीक पीस लें.
  • अब एक ग्लास गरम दूध में हल्दी,शतावरी पाउडर, और खजूर का पेस्ट मिलाएं, अब आपका हेल्थी दूध पीने के लिए तैयार है.

फिलहाल आपको बताते चलें कि दूध में खजूर, शतावरी और देसी घी मिलाकर पीने से सेहत को अनेकों लाभ मिलते हैं. यह न सिर्फ हड्डियों को मजूबत करने में मदद करते हैं बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत भी बनाते हैं. अगर आप केवल दूध पीना पसंद नहीं करते हैं तो ऊपर दिए गए चीजों को दूध में मिलाकर पी सकते हैं.

रिपोर्ट- श्रेया ओझा

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola