ePaper

Milk and Cinnamon: दूध में मिलाकर पिएं दालचीनी, दूर होंगी ये 5 बीमारियां

Updated at : 08 Jul 2024 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
Milk and Cinnamon

Milk and Cinnamon, Pic By: Social Media

Milk and Cinnamon: दूध और दालचनी का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है. दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से अनेकों बीमारियों से बचा जा सकता है. चलिए जानते हैं दूध में दालचीनी डालकर पीने से क्या-क्या फायदा मिलता है.

विज्ञापन

Milk and Cinnamon: दूध और दालचीनी दोनों हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है. दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से सेहत को इसका दोगुना फायदा मिलता है. बहुत कम लोग दूध में दालचीनी डालकर पीते होंगे. दूध और दालचीनी दोनों में कैल्शियम, फाइबर, आयरन, विटामिन ए, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम आदि पाए जाते हैं जो बॉडी को कई चमत्कारी फायदे पहुंचाते हैं. चलिए हम इस लेख के माध्यम से जानते हैं दूध में दालचीनी मिलाकर पीने के फायदे..

दूध में दालचीनी मिलाकर पीने के 5 सबसे बड़े फायदे…..

1. पाचन क्रिया बेहतर करें

दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है. जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या है ऐसे में आपके लिए दूध और दालचीनी का कॉम्बिनेशन बहुत ही लाभकारी रहेगा. दूध में आधा टुकड़ा दालचीनी मिलाकर पीने से गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से निजात पाया जा सकता है.

2. हड्डियों को करें मजबूत

जिन लोगों के पैरों में दर्द बना रहता है ऐसे लोगों को दूध में दालचीनी मिलाकर पीना चाहिए. दूध और दालचीनी में कैल्शियम होता है जो हड्डियों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता है.

Also Read: सुबह गुड़ करें हर बीमारियों को चूर्ण, जानिए इसके खाने के 6 फायदे

3. अच्छी नींद लाएं

दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से बहुत ही अच्छी नींद आती है. अगर आपको अनिंद्रा की समस्या है तो रोज दूध में दालचीनी डालकर पीना शुरू कर दें. आप देखेंगे कि आपको अच्छी नींद आने लगी है.

Also Read: रोज सुबह तुलसी की चाय पीने के 5 सबसे बड़े फायदे जानिए

4. इम्यूनिटी मजबूत करें

दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी मजबूत हो जाएगी. क्योंकि दूध और दालचीनी में पोषक तत्वों का असीम भंडार हैं जो इम्यूनिटी को दुरुस्त रखने में मदद करता है.

5. वजन कम करें

जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं ऐसे लोगों को दूध में दालचीनी मिलाकर पीना जरूर चाहिए. क्योंकि दूध और दालचीनी में फाइबर की मात्रा पायी जाती है जो वजन घटाने में मदद करती है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola