ePaper

Menstrual Hygiene Day 2024: आज मनाया जा रहा है मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे, जानिए महिलाओं को पीरियड्स में क्या ध्यान रखना चाहिए?

Updated at : 28 May 2024 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
Menstrual Hygiene Day 2024: आज मनाया जा रहा है मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे, जानिए महिलाओं को पीरियड्स में क्या ध्यान रखना चाहिए?

Menstrual Hygiene Day 2024, Pic By: Social Media

Menstrual Hygiene Day 2024: आज मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे मनाया जा रहा है. चलिए जानते हैं पीरियड्स के समय लड़कियों और महिलाओं को किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

विज्ञापन

Menstrual Hygiene Day 2024: हर लड़की की जिंदगी में पीरियड्स का आना जरूरी होता है. मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों से गुजरना होता है. यही समय होता है जब महिलाओं को हाइजीन का विशेष ध्यान देना होता है. इसलिए हर साल 28 मई को मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे मनाया जाता है. जिसका मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता पर जोर देना है. दरअसल 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि मासिक धर्म चक्र औसतन 28 दिनों का होता है और एक लड़की को पांच दिनों तक मासिक धर्म होता है, इसलिए साल के पांचवें महीने के 28 वें दिन को मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे मनाया जाता है. चलिए जानते हैं पीरियड्स के दौरान किन बातों का ध्यान देना होता है.

गंदे सैनिटरी पैड न लें

पीरियड्स के दौरान लड़कियों और महिलाओं को खास ध्यान देना होता है. गंदे सैनिटरी पैड लेने से बचें. इससे UTI,फं गल संक्रमण और रिप्रोडक्टिव ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए कपड़ा और गंदे सैनिटरी पैड लेने से बचें.

पैड बदलते रहें

महिलाओं को हर 4 घंटे में पैड बदले रहें. इससे योनि में यीस्ट संक्रमण होने का खतरा कम होता है. क्योंकि बहुत लंबे समय तक पैड पहनने से योनि में इंफेक्शन का खतरा बड़ जाता है. इसलिए कोशिश करें कि 4 घंटे में पैड बदलते रहे.

हाइड्रेटेड रहें

पीरियड्स के दौरान तरल पदार्थों का सेवन करना शुरू कर दें. शरीर में भरपूर पानी होना चाहिए. इससे यूरिन क्लियर रहता है और हानिकारक बैक्टीरिया भी बाहर निकलता है. इसलिए कोशिश करें कि खूब पानी पिएं.

Also Read: मेनोपॉज के दौरान आते हैं कई शारीरिक बदलाव, मेनोपॉज की दिक्कतों से ऐसे करें बचाव

हाथ साफ करते रहें

पीरियड्स के दौरान मेंसुरेशन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से पहले और बाद में भी हाथों को साबुन से धोते रहे. इससे बैक्टीरिया को रोका जा सकता है.

सही अंडरवियर पहनें

पीरियड्स के समय सभी महिलाओं और लड़कियों को कंफर्टेबल अंडरवियर पहनना चाहिए. कोशिश करें कि कॉटन के अंडरवियर ही पहनें. इससे पसीना नहीं होता है और इंफेक्शन से बचा जा सकता है.

Also Read: क्या आप हीट रैश से हैं परेशान, तो ऐसे करें इसकी पहचान, जानें क्या है समाधान

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola