ePaper

Men Health Tips: दुबलेपन से हैं परेशान तो पिएं ये 3 ड्रिंक, तेजी से बढ़ेगा वजन

Updated at : 16 Jul 2024 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
Man Health

Man Health

Men Health Tips: आज के समय में सबसे अधिक पुरुष दुबलेपन से परेशान हैं. चलिए जानते हैं 3 ड्रिंक के बारे में जिसे पीने के बाद आपका वजन तेजी से बढ़ेगा.

विज्ञापन

Men Health Tips: आज के समय में हर कोई फिट दिखने की चाह रखते हैं. हालांकि कुछ लड़कों को दुबले-पतले शरीर के चलते उन्हें शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है. अगर आप भी उन्हीं लड़कों में आते हैं जो दुबलेपन से निजात पाना चाहते हैं तो हम आपको 3 ऐसे जूस के बारे में बताएंगे, जिसके पीकर आप अपने वजन को बढ़ा सकेंगे. चलिए जानते हैं कौन से फल का जूस पीने से वजन बढ़ता है.

गाजर का जूस

जो लड़के वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें रोज एक गिलास गाजर का जूस पीना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि गाजर में पाए जाने वाले प्रोटीन और विटामिन्स वेट गेन करने में अहम भूमिका निभाते हैं. डॉक्टर्स का भी कहना होता है कि दुबले-पतले लोगों को रोजाना कम से कम एक गिलास गाजर का जूस जरूर पीना चाहिए. कुछ ही दिनों में आपका वजन भी बढ़ने लगेगा और आपकी स्किन भी ग्लो करेगी.

Also Read: दूध में मखाना भिगोकर खाने के ये हैं 4 जादुई फायदे

एवोकाडो जूस

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो एवोकाडो जूस का जूस पीना शुरू कर दें. क्योंकि एवोकाडो में हाई कैलोरी, नैचुरल फैट होता है जो वजन बढ़ाने में मदद करेगा. जो लोग दुबले-पतले हैं वे रोजाना एक गिलास एवोकाडो का जूस जरूर पिएं. एवोकाडो का जूस पीने से वजन तेजी से बढ़ता है. यह जूस वजन बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है.

Also Read: गर्म दूध पीने के 5 सबसे बड़े फायदे

केले का जूस

अगर आप लड़के हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो केले का जूस पीना शुरू कर दें. दुबले पतले लोगों को केला जूस को अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए. क्योंकि केले में पर्याप्त कैलोरी आदि पाए जाते हैं जो वजन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए वजन बढ़ाने के लिए सभी लोगों को रोजाना एक गिलास केले का जूस यानी बनाना शेक जरूर पीना चाहिए.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola