मकर संक्रांति के मौके पर तिल के लड्डू हैं सेहत का खजाना, पढ़िए घर में आसान तरीके से कैसे बनाएं Tasty Ladoo
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jan 2021 6:05 PM
Makar Sankranti Til Ke Ladoo Recipe: मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा, तिलकुट खाने की परंपरा है. मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू खाने की भी पुरानी परंपरा रही है. तिल के लड्डू को बनाना भी बेहद आसान है. यहां पढ़िए घर में तिल के लड्डू बनाने की विधि.
Makar Sankranti Til Ke Ladoo Recipe: मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा, तिलकुट खाने की परंपरा है. मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू खाने की भी पुरानी परंपरा रही है. तिल के लड्डू पूजा में इस्तेमाल होते हैं. इनको खाने से शरीर को कई तरह के फायदे भी होते हैं. तिल में जिंक, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर, फॉस्फोरस और आयरन के स्रोत हैं. इसे खाने से शरीर को पोषण और गर्मी भी मिलती है. तिल के लड्डू को बनाना भी बेहद आसान है. यहां पढ़िए घर में तिल के लड्डू बनाने की विधि.
Also Read: Makar Sankranti Khichdi Recipe: मकर संक्रांति पर खिचड़ी क्यों खाई जाती है? चावल और उड़द दाल वाली खिचड़ी बनाने की पूरी विधि सीखिए
-
सफेद तिल: 1 कप
-
काला तिल: 1 कप
-
गुड़: 1 कप
-
देसी घी: 1 चम्मच
-
इलायची पाउडर: स्वाद के अनुसार
Also Read: Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति त्योहार के कई नाम, उत्साह एक समान, क्यों इतना खास है उत्तरायण?
-
हल्की आंच में काले और सफेद तिल को अलग-अलग भूनें.
-
भूनने के बाद तिल को अलग-अलग प्लेट में निकालकर ठंडा करें.
-
ठंडा होने के बाद सफेद तिल को पीस लें.
-
कढ़ाई में देसी घी गर्म करके गुड़ को पिघलने तक चलाते रहें.
-
कढ़ाई में पीसा सफेद तिल, काला तिल, इलायची पाउडर डालकर गैस बंद करें.
-
मिश्रण हल्का गर्म होने पर हथेली में थोड़ा घी लगाकर लड्डू बना लें.
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










