ePaper

Life Style : इन आदतों को अपनाकर अपनी मॉर्निंग को बनाइए, गुड मॉर्निंग

Updated at : 18 Aug 2023 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
Life Style : इन आदतों को अपनाकर अपनी मॉर्निंग को बनाइए, गुड मॉर्निंग

Life Style : आज के वक्त में सुबह से शाम तक एक दिनचर्या फॉलो होती है. जिसमें कभी हम बहुत थक जाते हैं कभी कोई दिन काफी तनाव मुक्त गुजरता है. कुछ ऐसे टिप्स है जिनको आजमा कर हम अपनी हर मॉर्निंग को गुड मॉर्निंग बना सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

हर दिन सुबह जल्दी उठने से आप बिना तनाव दिन की शुरुआत कर सकते हैं आप अगर सुबह समय पर उठेंगे तो आपके पास अधिक समय बचेगा जिसके चलते आप सुनियोजित तरीके से अपने कार्यों को कर सकेंगे और आपको समय की कमी का दबाव भी महसूस नहीं होगा.

undefined

जल्दी उठने के लिए आपको रात को जल्दी सोने की भी आदत डालनी होगी हर रात कम से कम 7 से 8 घंटे की आरामदायक नींद लेने की कोशिश करें . इसके बाद जब आप सुबह उठेंगे तो ताजगी महसूस होगी और दिन की शुरुआत बिल्कुल स्ट्रेस फ्री होगी.

undefined

खुद को हाइड्रेट करने की कोशिश करें. खुद को तनाव मुक्त रखने का सबसे सरल उपाय है कि सही तरीके से पानी का सेवन करना होगा सुबह-सुबह पानी पीने से आपके टॉक्सिक पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं और मेटाबॉलिक रेट भी अच्छी होती है इससे डाइजेशन भी सुधरता है और स्किन हेल्थ में भी सुधार आता है हाइड्रेट होने से आपको सर में दर्द नहीं होता और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती.

undefined

अपने मन से नेगेटिव बातों को हटाकर हमेशा कृतज्ञता और सराहना का भाव पैदा करें आपके पास जो कमी है उस पर ध्यान ना केंद्रित करते हुए आपके पास जो कुछ है उसके लिए ईश्वर के प्रति कृतज्ञता जताए.

undefined

हर मॉर्निंग को गुड बनाने के लिए आपको अपनी लाइफ स्टाइल में थोड़ा कुछ बदलाव करने की जरूरत है इसलिए आप अपनी सुबह में कुछ फिजिकल एक्टिविटीज को शामिल करें जिससे आपके ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा. आपके मूड और ऊर्जा के लेवल में काफी सुधार होगा.

undefined

दिन की तनावमुक्त शुरुआत के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी है पूरे दिन की आवश्यक ऊर्जा और पोषण प्राप्त करने के लिए सुबह का नाश्ता बहुत ही महत्वपूर्ण होता है.

undefined

दिन भर की गतिविधियों को उलझन से बचाने के लिए आप दिन भर में क्या कुछ करने वाली है उनकी एक लिस्ट बनाएं और उन पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें.

Also Read: Health Care : तुलसी की पत्तियों के सेवन से दूर होता है टेंशन, वेट लॉस में भी होगी हेल्प
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola