ePaper

किशमिश और चने खाने के होते हैं गजब के फायदे, जान जाएंगे तो आज ही करेंगे खाना शुरू 

Updated at : 27 Jun 2025 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
Kishmish

AI Generated

Kishmish And Chana Benefits: कई बार लोग इसके फायदे जानें बिना ही इसे खाते हैं और फिर खाना बंद भी कर देते हैं. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि भीगे हुए किशमिश और भुने हुए चने को अलग-अलग और साथ में खाने के क्या फायदे होते हैं.

विज्ञापन

Kishmish And Chana Benefits:  सुबह खाली पेट खाने के लिये तो बहुत  कुछ होता है लेकिन ये जरूरी नहीं है कि सभी चीजें आपके सेहत के लिये फायदेमंद हो. भुना हुआ कहना और भीगे हुए किशमिश अगर आप खाली पेट में खाते हैं तो इसके कई सारे फायदे हैं. फिर भी कई बार लोग इसके फायदे जानें बिना ही इसे खाते हैं और फिर खाना बंद भी कर देते हैं. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि भीगे हुए किशमिश और भुने हुए चने को अलग-अलग और साथ में खाने के क्या फायदे होते हैं. 

भुना हुआ चना खाने के फायदे

चने में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्व का अच्छा स्त्रोत माना जाता है. छन में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है. इसके साथ ही कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या को दूर करता है. खाली पेट चने को खाने से दिन भयार शरीर में एनर्जी बनी रहती है. चना एक धीरे पचने वाला कार्बोहाइड्रेट हैं जो की शरीर में शुगर के लेवल को नियंत्रित रखता है. यह पेट को लंबे समय तक भरे रखने का काम करता है, जिसके कारण बहुत लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. 

यह भी पढ़ें: मानसून में खाना है कुछ तीखा-चटपटा, तो आज ही ट्राय करें ये रेसिपी 

भीगे हुए किशमिश खाने के फायदे 

किशमिश सूखे अंगूर से बनते हैं ये सभी लोगों को पता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो की शरीर में खून की कमी को पूरा करता है. इसमें नेचुरल शुगर होता है जो कि शरीर के शुगर लेवल को मेंटेन रखता है. किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार होता है. भीगे हुए किशमिश सुबह-सुबह खाने से चेहरे पर चमक आती है और हेल्दी बनाए रखती है. किशमिश शरीर में बढ़ रहे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करती  है और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है. 

यह भी पढ़ें: घर पर खाने का मन है तीखा और चटपटा तो झट से बनाए ये डिश

भुना चना और भीगे किशमिश खाने के फायदे 

  • डिटॉक्सिफिकेशन की मौजूदगी के कारण ये शरीर को टॉक्सिन्स फ्री करता है. 
  • प्रोटीन और विटामिन का बढ़िया स्रोत होने के कारण पूरे शरीर के लिये बेहतर होता है. 
  • इस मिश्रण को सुबह-सुबह खाने से दिन भयार थकान नहीं लगती है. 
  • जिन भी लोगों के हार्मोन ऊपर-नीचे होते हैं, उन्हें किशमिश खाने से बहुत फायदा होता है।
  • किशमिश और चना कहना सेहत के साथ -साथ बाल और शरीर के लिये भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद मिनरल्स बालों को मजबूत और त्वचाको निखारने में मदद करता है.
विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola