Kakdi: ककड़ी खाने के 5 सबसे बड़े और अद्भुत फायदे

Published by : Shweta Pandey Updated At : 19 Jun 2024 3:24 PM

विज्ञापन

Kakdi, Pic By: Social Media

Kakdi: ककड़ी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. चलिए डायटीशियन से जानते हैं ककड़ी खाने के 5 सबसे बड़े और अद्भुत फायदे..

विज्ञापन

Kakdi: ककड़ी का सेवन सभी को करना चाहिए. क्योंकि ककड़ी में 90 प्रतिशत पानी होता है जो शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाने में मदद करता है. डायटीशियन मोनिका जी भी बताती हैं कि ककड़ी में कई सारे विटामिन्स, जैसे कि विटामिन ए, सी, विटामिन के, फाइबर पोटैशियम आदि पाए जाते हैं जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं. चलिए मोनिका जी से जानते हैं ककड़ी खाने के फायदे..

शरीर रहे हाइड्रेट

गर्मी में लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या सबसे अधिक होती है. ऐसे में अगर आप ककड़ी खाते हैं तो आपके शरीर में कभी भी पानी की कमी नहीं होगी. क्योंकि ककड़ी में 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है. इसलिए सभी को ककड़ी जरूर से जरूर खाना चाहिए.

वजन घटाने में

डायटीशियन मोनिका जी कहती हैं कि अगर आप वजन घटा रहे हैं तो ककड़ी खाना शुरू कर दें. क्योंकि ककड़ी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो वजन घटाने में मदद करता है. ककड़ी खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इसलिए आपको अपने डाइट में ककड़ी को जरूर शामिल करना चाहिए.

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें

ककड़ी खाने से हाई बीपी की समस्या से निजात मिलता है. क्योंकि ककड़ी में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. डायटीशियन बताती हैं कि ककड़ी खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन किया जा सकता है जिससे दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है.

Also Read: पानी में भीगे हुए छुहारा खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

पाचन के लिए

ककड़ी पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है. क्योंकि ककड़ी में फाइबर पाई जाती है, जो पाचन को स्वस्थ रखता है. ककड़ी खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट में गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से निजात मिलता है.

किडनी के लिए

ककड़ी में पानी अधिक होती है जो पोटेशियम के साथ मिलकर यूरिक एसिड और टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालता है. अगर आप रोजाना ककड़ी खाते हैं तो हेल्दी और पथरी जैसी समस्याओं से निजात मिलता है.

Also Read: खाली पेट दूध का सेवन सेहत के लिए गलत या सही? जानिए

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola