International Yoga Day 2022: क्यों मनाते हैं योग दिवस? जानें उद्देश्य, इस साल की थीम, महत्व और इतिहास

International Yoga Day 2022: साल 2014 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव के बाद UNGA ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया. तब से लेकर अबतक हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है और लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.
International Yoga Day 2022: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 मंगलवार, 21 जून 2022 को मनाया जाएगा. ‘योग’ शब्द संस्कृत के दो शब्दों ‘युज’ और ‘युजीर’ (‘Yuj’ and ‘Yujir’) से बना है जिसका अर्थ है ‘एक साथ’ या ‘एकजुट होना’. योग का एक और अर्थ हो सकता है जैसे आत्मा, मन और शरीर की एकता. योग करने से मानसिक तनाव से राहत, शारीरिक और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने, संतुलन बनाए रखने, सहनशक्ति में सुधार समेत अन्य कई तरह के लाभ मिलते हैं.
योग करने के लाभों और लोगों के जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल जून के महीने में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 (International Yoga Day 2022) मनाया जा जाता है. योग दिवस के अवसर पर, दुनिया भर के लोग योग स्टूडियो, खेल के मैदान, स्टेडियम और पार्क जैसे विभिन्न स्थानों पर एक साथ योग का अभ्यास करने के लिए एकत्रित होते हैं.
योग की उत्पत्ति हजारों साल पहले की है जब लोगों के बीच धर्म की कोई अवधारणा नहीं थी. वेदों के अनुसार, भगवान शिव पहले योगी थे और उन्होंने योग के अपने ज्ञान को ‘सात ऋषियों’ (सप्तऋषियों) को हस्तांतरित किया. यह भी माना जाता है कि सप्तर्षियों ने योग के ज्ञान का प्रसार करने के लिए दुनिया के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की. 27 सितंबर 2014 को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने UNGA (UN महासभा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2022) की अवधारणा का प्रस्ताव रखा. 11 दिसंबर 2014 को, UNGA ने आधिकारिक तौर पर 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में घोषित किया.
Also Read: International Yoga Day 2022: इन योग आसनों की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं हाई बीपी और ब्लड शुगर, जानें
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 (International Yoga Day 2022) को ‘मानवता के लिए योग’ (‘Yoga for Humanity’) विषय के तहत मनाया जाएगा. इस विषय को महामारी (COVID-19) के दौरान योग द्वारा निभाई गई अहम भूमिका को दर्शाने के लिए चुना गया है. COVID-19 के दौरान, योग ने लोगों को न केवल अपने विवेक को बनाए रखने में मदद की, बल्कि उनकी पीड़ा, परेशानी को भी कम किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




