ePaper

Fiber: कौन सी चीज में फाइबर सबसे अधिक पाया जाता है?

Updated at : 12 Jun 2024 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
Fiber: कौन सी चीज में फाइबर सबसे अधिक पाया जाता है?

Fiber

Fiber: शरीर में फाइबर की पूर्ति करने के लिए क्या खाएं, चलिए डायटीशियन से जानते हैं विस्तार से...

विज्ञापन

Fiber: शरीर में फाइबर की आवश्यकता सभी को है. आज के समय में लोग खराब खानपान के कारण बीमार पड़ रहे हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके शरीर में फाइबर की पूर्ति हो तो हम इस लेख में डायटीशियन मोनिका जी जानेंगे कौन सी चीज खाएं जिसमें सबसे अधिक फाइबर पाया जाता है. क्योंकि फाइबर की कमी से कील-मुंहासे या मुंह में छाले, गैस, कब्ज, बदहजमी और एसिडिटी जैसी समस्याओं होने लगती है. चलिए जानते हैं कौन सी चीज में फाइबर सबसे अधिक पाया जाता है?

हरी पत्तेदार और रेशेदार सब्जियां

फाइबर चाहिए तो रोजाना हरी पत्तेदार और रेशेदार सब्जियां जैसे गाजर, पालक, पत्ता गोभी, साग, चुकंदर आदि को अपने डाइट में शामिल करें. क्योंकि हरी और रेशेदार सब्जियों में फाइबर भरपूर होता है. इसलिए सभी को अपने डाइट में हरी और रेशेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए.

मक्का

मक्का यानी भुट्टा हाई फाइबर होता है. अगर आप मक्के की रोटी खाते हैं तो यह आपके सेहत के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है. क्योंकि इसमें फाइबर के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं.

Also Read: दही में अजवाइन मिलाकर पीने से होने वाले 4 जबरदस्त फायदे

दाल

फाइबर चाहिए तो चने और राजमा का दाल खाना शुरू कर दें. एक रिपोर्ट के अनुसार दाल, चने और राजमा में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है. अगर आप रोजाना दाल, चना और राजमा का सेवन करते हैं तो कभी भी शरीर में फाइबर की कमी नहीं होगी.

गेहूं

फाइबर चाहिए तो गेहूं के रोटियों का सेवन करें. इसके अलावा आप चाहे तो अंकुरित गेहूं को स्‍प्राउट्स के रूप में ले सकते हैं. क्योंकि अंकुरित गेहूं में भी हाई फाइबर होता है.

फल

हाई फाइबर चाहिए तो संतरा, अमरुद, नाशपाती, आम, सेब और स्ट्राबेरी को खाना शुरू कर दें. क्योंकि संतरा से लेकर सेब तक सभी में सबसे अधिक फाइबर पाया जाता है जो पाचन के लिए भी अच्छा होता है.

Also Read: विटामिन बी12 की कमी पूरी करने वाले 4 फूड्स

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola