Home Remedies Clean Earwax: घर पर ही इन आसान तरीकों से साफ करें कान
Published by : Shweta Pandey Updated At : 14 Feb 2024 7:59 AM
Home Remedies Clean Earwax: आमतौर पर देखा जाता है कि कान में मैल या खोंट जमा होने से लोग परेशान हो जाते हैं. ईयर वैक्स लोग बाहर जाकर साफ कराते हैं. हम आपको बताएंगे कान साफ करने का घरेलू उपाय...

Home Remedies Clean Earwax: कान हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है, जो हमें सुनने की क्षमता प्रदान करता है. कान संरचना में तीन मुख्य हिस्से होते हैं. बाहरी कान (आउटर ईयर), मध्य कान (मिडिल ईयर) और आंतरिक कान (इंनर ईयर).

इनमें से हर एक कान के हिस्से अपना अहम रोल निभाते हैं जिससे हम शोर, संगीत, बोली भाषा और अन्य ध्वनियों को सुन सकते हैं. इसके अलावा, कान शरीर की संतुलन बनाए रखने में भी मदद करते हैं.

आमतौर पर देखा जाता है कि कान में मैल या खोंट जमा होने से लोग परेशान हो जाते हैं. ईयर वैक्स लोग बाहर जाकर साफ कराते हैं. हम आपको बताएंगे कान साफ करने का घरेलू उपाय…

अगर आपको कान की खोंट साफ करना है तो कान में सिर्फ दो बूंद बादाम या सरसों का तेल डाल लें और सिर को उसी दिशा में मोड़कर रखें. 10 मिनट तक इसी अवस्था में रहें ताकि खोंट मुलायम होकर आराम से बाहर की ओर निकल जाए.

कान की खोंट साफ करने के लिए आप अदकर और नींबू के रस को मिला लें और अपनी कान में 4 बूंद डाल लें. आधे घंटे तक सिर को उसी दिशा में मोड़कर रखें. इसके बाद कान को ईयरबड या फिर रूई से साफ कर लें.

कान की पुरानी से पुरानी खोंट को निकालने के लिए तुलसी की पत्ती का रस कान में डालकर साफ किया जा सकता है.

कान की मैल साफ करने के लिए हाइड्रोजन पैरॉक्साइड की 4 बूंदें कान में डाल लें और 15 मिनट के बाद ईयर वैक्स से आसानी से निकाल लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










