ePaper

Hot Chocolate Recipe: इस क्रिसमस पर बनाएं हॉट चॉकलेट, बच्चों करेंगे खूब पसंद; ये है आसान रेसिपी

Updated at : 28 Nov 2023 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
Hot Chocolate Recipe: इस क्रिसमस पर बनाएं हॉट चॉकलेट, बच्चों करेंगे खूब पसंद; ये है आसान रेसिपी

25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा है. इस बार आप क्रिसमस के त्योहार में हॉट चॉकलेट बना सकते हैं. यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा. इसकी रेसिपी बहुत आसान है.

विज्ञापन

Hot Chocolate Recipe: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है. क्रिसमस में यूं तो कई खाने की चीजें बनाई जाती है. इस बार आप क्रिसमस (Christmas 2023) पर बच्चों के लिए डार्क चॉकलेट और मार्शमॉलो से बनी स्वादिष्ट और हॉट चॉकलेट बना सकते हैं. इसे खाकर बच्चे और बड़े बेहद खुश हो जाएंगे. क्रिसमस खुशियों से भरा दिन होता है, ऐसे में मिट्ठा खाना और पीना है तो आप इस तरीकों से कुछ नया और अच्छा बना सकते हैं. जिसे बनाना बेहद आसान है. आइए जानते हैं हॉट चॉकलेट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए.

हॉट चॉकलेट के लिए इन चीजों को लें

  • 2 1/2 कप दूध

  • 2 1/2 चम्मच चीनी

  • आवश्यकतानुसार मार्शमैलो

  • 150 ग्राम डार्क चॉकलेट

  • 3/4 चम्मच वेनिला अर्क


हॉट चॉकलेट कैसे बनाएं
Also Read: Christmas 2023: लोग हैप्पी की बजाय क्यों कहते हैं मैरी क्रिसमस, यहां जानें कारण

  • हॉट चॉकलेट को बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉस पैन को मध्यम आंच पर रखें और उसमें दूध गर्म करें.

  • उबाल आने के बाद चीनी डालें और कुछ सेकंड के लिए चलाएं. इसके बाद डार्क चॉकलेट को एक बाउल में मोटा-मोटा काट लें और 30 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें.

  • प्याले को बाहर निकालिये और चमचे से चला दीजिये. फिर, इसे फिर से माइक्रोवेव करें और चॉकलेट को और 30 सेकंड के लिए पिघलने दें.

  • इस चरण को 30 सेकंड के अंतराल में तब तक दोहराएं जब तक कि चॉकलेट पूरी तरह से पिघल न जाए.

  • दूध अच्छी चरह गर्म हो जाए तो, उबलते हुए दूध में पिघली हुई चॉकलेट डालें और इसे एक बार अच्छी तरह से फेंट लें.

  • फिर आखिर में वैनिला एसेंस डालें और एक मिनट तक पकने दें.

  • हॉट चॉकलेट बनने के बाद गैस बंद कर दें और इसे बड़े कप में डाल दें.

  • मार्शमेलो से सजाकर तुरंत परोसें.

  • ध्यान दें कि व्हीप्ड क्रीम को गार्निश के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

Also Read: Christmas Cake Recipe: क्रिसमस गैदरिंग के लिए घर पर बनाएं डिलिशियस केक, ये है आसान रेसिपी

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola