ePaper

Health Tips: सर्दियों में क्यों आपको पीना चाहिए पाया सूप? जानें कमाल के फायदे

Updated at : 04 Jan 2025 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
bone broth benefits

bone broth benefits

Health Tips: सर्दियों के दिनों में पाया सूप पीना आपके सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है. इसके सेवन से आपका शरीर तो गर्म रहता ही है बल्कि इसके साथ ही आपकी स्किन भी ग्लोइंग बनी रहती है.

विज्ञापन

Health Tips: सर्दियों के इन दिनों में हम अपनी सेहत का सही तरीके से ख्याल रखें यह काफी जरूरी हो जाता है. एक छोटी सी गलती और हमें कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है. ऐसे में हम क्या खा रहे हैं या पी रहे हैं इस बात का भी ख्याल हमारे लिए रखना काफी जरूरी हो जाता है. सर्दियों के इन दिनों में अक्सर हमें शाम के समय कुछ ऐसा खाने की इच्छा जागती है जो न कि स्वादिष्ट हो बल्कि साथ ही हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी हो. आज हम आपको एक ऐसे विंटर स्पेशल डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन करने पर आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं. यह एक ऐसी डिश है जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ ही आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद है. चलिए इस डिश के बारे में जानते हैं विस्तार से.

पाया सूप क्यों है फायदेमंद

पाया सूप सिर्फ पीने में ही स्वादिष्ट नहीं होता है बल्कि इसके फायदे भी आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा हैं. इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपको सेहतमंद तो रखते ही हैं बल्कि साथ ही आपकी स्किन को खूबसूरत बनाये रखने में भी काफी मदद करते हैं. जब आप सर्दियों में पाया सूप पीते हैं तो इससे आपका शरीर अंदर से गर्म रहता है और आपको सर्दी-जुकाम से भी बचे रहने में मदद मिलती है. इन फायदों के अलावा भी पाया सूप पीने से आपकी सेहत की कई फायदे होते हैं.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: हड्डियों को अंदर से खोखला कर देती हैं खाने-पीने की ये चीजें, आप भी जानें

ये भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों में अपनी सेहत का रखें ख्याल, फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये सब्जियां

चमकदार त्वचा

अगर आपकी स्किन डल पड़ गयी है और आप उसमें निखार लाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको नियमित तौर पर पाया सूप का सेवन करना चाहिए. इसके नियमित सेवन से आपका कोलेजन लेवल और ह्यालुरोनिक एसिड लेवल्स बूस्ट होते हैं. यह आपकी स्किन को लचीला बनाता है जिससे चेहरे पर दिखाई देने वाली झुर्रियां कम हो सकती है.

मजबूत हड्डियां

पाया सूप में आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मिनरल्स, मैग्नीशियम, सोडियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम पाया जाता है. यहीं कारण है जब आप सर्दियों में पाया सूप का सेवन करते हैं तो आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं.

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन घटाने की जर्नी पर निकल पड़े हैं तो ऐसे में भी आपको पाया सूप का सेवन करना चाहिए. इसमें कैलरीज काफी कम होती है लेकिन, जिलेटिन की वजह से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. इसके सेवन से आपको भूख कम लगती है और आप बेवजह खाने से बचे हुए रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Health Tips: हर रात आपको क्यों घी से करनी चाहिए तलवों की मालिश? जानें चौंकाने वाले फायदे

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola