Health Tips: खाली पेट इन 5 फलों को खाने से शरीर में जहर की तरह करता है काम

Updated:
विज्ञापन
Anti Ageing Fruits

Anti Ageing Fruits

Health Tips: सुबह में लोग सबसे अधिक खाली पेट फल खाना पसंद करते हैं. लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं जो खाली पेट जहर की तरह काम करते हैं. चलिए जानते हैं खाली पेट कौन से फल नहीं खाना चााहिए…

विज्ञापन

Health Tips: सुबह में लोग ब्रश करने के बाद सबसे पहले फल खाते हैं जिसका हमारी सेहत पर न सिर्फ अच्छा प्रभाव पड़ता है बल्कि इसका बुरा असर भी पड़ता है. डायटीशियन्स की माने तो सुबह में खाली पेट कुछ ऐसे भी फल से जिसे खाने से बचना चाहिए. क्योंकि उन फलों को खाते ही आपके शरीर में ये जहर की तरह काम करते हैं. हम इस लेख के द्वारा जानेंगे कि सुबह में कौन से फ्रूड्स को खाने से अवॉइड करना चाहिए… खाली पेट कौन से फल नहीं खाना चाहिए…

अनानास न खाएं

अनानास सुबह खाली पेट खाने से इसका नुकसान सेहत पर सीधे पड़ता है. क्योंकि अनानास में ब्रोमेलैन एंजाइम होता है, जिससे पेट में जलन और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए कभी भी खाली पेट अनानास नहीं खाना चाहिए.

केला न खाएं

सुबह खाली पेट केला खाने से बचना चाहिए. क्योंकि खाली पेट केला खाने से खून में मैग्नीशियम का स्तर बढ़ जाता है जो दिल के लिए नुकसानदायक होता है. इसलिए केला किसी को भी भूलकर खाली पेट नहीं खाना चाहिए. अगर आपको बहुत अधिक केला खाने के मन हो रहा है तो दूध या फिर नाश्ते में किसी चीज के साथ खाएं.

लीची न खाएं

खाली पेट लीची नहीं खाना चाहिए. क्योंकि लीची में प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो आपके खून में शुगर के लेबल को बढ़ा सकती है.  खाली पेट लीची खाने से डायबिटीज बढ़ने की संभावना अधिक होती है.

तरबूज न खाएं

तरबूज का सेवन आमतौर पर लोग सुबह खाली पेट ही करते हैं जिसका बुरा असर सेहत पर पड़ता है, जी हां, खाली पेट तरबूज खाने से गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं. तरबूज में मौजूद पानी आपके पेट में भारीपन और असहजता महसूस करा सकती है.

खट्टे फल

खाली पेट खट्टे फल खाने से यह जहर के तरह काम करता है. अगर आप सुबह ब्रश करने के बाद खाली पेट संतरा, नींबू, कीवी, अंगूर, मोसंबी आदि जैसे खट्टे फलों को खाते हैं तो इसका नुकसान आपके शरीर पर पड़ेगा. क्योंकि खट्टे फलों में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है जो एसिडिटी और गैस्ट्रिक समस्याओं को जन्म दे सकती हैं. इसलिए खट्टे फल सुबह के समय खाली पेट न खाएं.

Also Read: जानिए चिया सीड्स खाने के नुकसान

Also Read: ये हैं पुरुषों के लिए मखाने खाने के पांच सबसे बड़े फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

अनानास सुबह खाली पेट खाने से इसका नुकसान सेहत पर सीधे पड़ता है. क्योंकि अनानास में ब्रोमेलैन एंजाइम होता है, जिससे पेट में जलन और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए कभी भी खाली पेट अनानास नहीं खाना चाहिए.