Chia Seeds Side Effects: जानिए चिया सीड्स खाने के नुकसान

Updated:
विज्ञापन
chia seeds

chia seeds

Chia Seeds Side Effects: चिया सीड्स फायदे के साथ-साथ सेहत के लिए नुकसानदायक भी होते हैं. जी हां, अगर आप चिया सीड्स अधिक मात्रा में खाते हैं तो इसका बुरा असर आपके शरीर पर पड़ सकता है. चलिए जानते हैं चिया सीड्स खाने के नुकसान…

विज्ञापन

Chia Seeds Side Effects: चिया सीड्स सेहत के लिए लाभकारी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो चिया सीड्स में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूत रखने का काम करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चिया सीड्स का नकारात्मक असर भी हमारे हेल्थ पर पड़ता है. हम इस लेख के जरिए जानेंगे चिया सीड्स खाने के नुकसान के बारे में…

चिया सीड्स में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो चिया सीड्स में फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स आदि पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरूरी है. हालांकि अगर आप चिया सीड्स का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

पेट संबंधी दिक्कत में

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो चिया सीड्स में फाइबर होते हैं जो कि सेहत के लिए भी अच्छा होता है लेकिन अगर आप इस फाइबर को जरूरत से ज्यादा सेवन कर हैं तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके शरीर पर पड़ सकता है. चिया सीड्स जरूरत से ज्यादा खाने से पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है. आपको अपच, कब्ज, ब्लोटिंग और पेट में दर्द हो हो सकता है. इसलिए जो लोग पेट की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें चिया सीड्स का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए.

ब्लड शुगर पर डालता है प्रभाव

चिया सीड्स ब्लड शुगर पर नकारात्मक असर डाल सकता है. चिया सीड्स में मौजूद फाइबर शरीर में ब्लड शुगर लेवल्स को बुरी तरह से प्रभावित करता है. इसलिए जो लोग ब्लड शुगर से जूझ रहे हैं उन्हें अधिक मात्रा में चिया सीड्स का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि चिया सीड्स शुगर लेवल और इंसुलिन रेसिस्टेंस को प्रभावित कर सकता है.

एलर्जी बढ़ सकती है

चिया सीड्स एलर्जी को बढ़ा सकता है. क्योंकि चिया सीड्स एक मिंट फैमिली से है. इसीलिए, अगर किसी को पुदीना से एलर्जी हो तो उसे चिया सीड्स का सेवन बंद कर देना चाहिए. चिया सीड्स का सेवन से आपको उल्टी और खुजली आदि हो सकता है.

Also Read: पपीता का सेवन इन 4 बीमारियों से जूझ रहे लोगों को नहीं करना चाहिए

Also Read: ये हैं पुरुषों के लिए मखाने खाने के पांच सबसे बड़े फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो चिया सीड्स में फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स आदि पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरूरी है. हालांकि अगर आप चिया सीड्स का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.