Health Tips: इन लोगों के लिए जहर है चाय, कभी न पिएं

Updated:
विज्ञापन
drink Tea

drink Tea

Health Tips: चाय सभी लोगों को नहीं पीना चाहिए. क्योंकि कुछ लोगों को चाय पीने से कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं. चलिए जानते हैं किन लोगों को चाय नहीं पीना चाहिए..

विज्ञापन

Health Tips: चाय पीना किसे पसंद नहीं होता है लेकिन कुछ लोगों को चाय बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए. वैसे तो भारत में चाय के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है. यहां लोग दिन की शुरुआत ही चाय के साथ करते हैं. हम इस लेख के जरिए जानेंगे किन लोगों को चाय नहीं पीना चाहिए?

एनीमिया से पीड़ित लोग

चाय एनीमिया से पीड़ित लोगों को नहीं पीना चाहिए. चाय में कैफीन होता है जो आपके शरीर में खून की कमी को बढ़ता है. ऐसे में एनीमिया (खून की कमी) होने पर चाय नहीं पीना चाहिए.

पाचन समस्या से जूझ रहे लोग

अगर आप पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको चाय नहीं पीना चाहिए. क्योंकि चाय पीने से पाचन संबंधी समस्याएं और भी बढ़ सकती है. क्योंकि चाय में कैफीन और अन्य कंपाउंड होते हैं, जो पेट की एसिडिटी को बढ़ा सकता है. इसलिए जो लोग पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें चाय का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.

गर्भवती महिलाएं

अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आपको चाय नहीं पीना चाहिए. क्योंकि चाय पीने से गर्भावस्था के दौरान आपको कई सारे नुकसान साबित हो सकात है. बहुत ज्यादा चाय पीने से इसमें मौजूद कैफीन गर्भपात या फिर बच्चे का वजन कम करने पर बुरा असर डाल सकता है.

Also Read: काली मिर्च खाने से क्या होता है? जानिए किस तरीके से करें काली मिर्च का सेवन

हार्ट डिजीज वाले लोगों को

जो लोग दिल के मरीज हैं, उन्हें चाय नहीं पीना चाहिए. क्योंकि चाय में मौजूद कैफीन आपकी दिल की धड़कनों और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है. ऐसे में अगर आप दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपके लिए चाय नुकसानदायक साबित हो सकता है.

नींद से जुड़ी समस्याओं में

चाय का सेवन उन लोगों को नहीं करना चाहिए जिन्हें नींद से जुड़ी समस्या है. अगर आप नींद की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको चाय बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए. क्योंकि चाय पीने से आपको अनिद्रा की बीमारी हो सकती है. चाय स्लीप साइकिल प्रभावित करता है जो नींद में खलल डाल सकता है.

Also Read: नारियल की बर्फी खाने के ये हैं 4 सबसे बड़े फायदे, जानिए इसकी रेसिपी

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

चाय एनीमिया से पीड़ित लोगों को नहीं पीना चाहिए. चाय में कैफीन होता है जो आपके शरीर में खून की कमी को बढ़ता है. ऐसे में एनीमिया (खून की कमी) होने पर चाय नहीं पीना चाहिए.