ePaper

Foods for Liver: लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं? डायटीशिन से जानिए पूरी डिटेल्स

Updated at : 26 May 2024 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
Foods for Liver: लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं? डायटीशिन से जानिए पूरी डिटेल्स

Foods for Liver, Pic By: Social Media

Foods for Liver: लिवर को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी होता है. क्योंकि लिवर डैमेज होने के साथ-साथ कई सारी बीमारियों भी शुरू हो जाती हैं. चलिए डायटीशियन से जानते हैं लिवर को जवां रखना है तो क्या खाएं...

विज्ञापन

Foods for Liver: लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. इसका मुख्य कारण खाना पचाना है. इसके अलावा यह हमारे शरीर में ब्लड को शुद्ध करता है और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है. लेकिन आज के समय में लोग खराब खानपान के कारण लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसलिए कहा जाता है कि सभी को अपने डाइट पर ध्यान देना चाहिए. फैटी और जंक फूड खाने से बचना चाहिए. आज हम इस लेख में डायटीशियन मोनिका जी से जानेंगे लिवर को दुरुस्त रखने के लिए क्या खाना चाहिए?

क्रूसिफेरस सब्जियां

डायटीशियन मोनिका जी बताती हैं कि अगर लिवर को हेल्दी रखना है तो सभी को अपने डाइट में क्रूसिफेरस सब्जियों को शामिल करना चाहिए. यह न सिर्फ हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है बल्कि शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को भी बाहर निकालने में भी मदद करता है. दरअसल क्रूसिफेरस सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ कई सारे विटामिन्स और फाइबर पाया जाता है जो हमारे लिवर को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं.

बेरीज

लिवर को दुरुस्त रखना है तो बेरीज को अपने डाइट में शामिल करना शुरू कर दें. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर हमारे सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं. बेरीज में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर में होने वाले सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इसलिए आपको अपने डाइट में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी को शामिल करना चाहिए.

Also Read: डार्क चॉकलेट खाने के बड़े 5 फायदे

फैटी फिश

ओमेगा-3 फैटी फिश खाना शुरू कर दें. यह लिवर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. फैटी फिश जैसे कि सैलमन, मैकरेल और सारडीन में कई सारे एसिड और प्रोटीन पाए जाते हैं जो लिवर को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां

लिवर को दुरुस्त रखना है तो हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना शुरू कर दें. क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स लिवर के लिए काफी लाभकारी होते हैं. आप चाहे तो अपने डाइट में पालक, सरसों का साग आदि शामिल कर सकते हैं.

Also Read: ब्लू टी कैसे बनाई जाती है? जानिए ब्लू टी पीने के 4 फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola