ePaper

Dental Care Tips: एक्सपर्ट से जानें कैसे कर सकते हैं आप अपने दांतों की देखभाल

Updated at : 14 May 2024 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
Dental Care Tips

Dental COLLEGE

Dental Care Tips: अगर आप के भी दांत हो रहे हैं खराब, तो एक्सपर्ट से जानें कैसे आसान आदतों को अपना के आप कर सकते हैं उनका देखभाल.

विज्ञापन

Dental Care Tips: हमारे दांत हमारी खूबसूरती में एक अहम भूमिका निभाते हैं, इसीलिए जब बात दांतों पर पैसे खर्च करने की आती है तो लोग बिल्कुल भी कतराते नहीं हैं, जिनके दांत टेढ़े-मेढे हैं वो लोग एक परफेक्ट स्माइल के लिए लाखों रुपए खर्च कर देते हैं, ऐसे में अक्सर ऐसा होता है कि लोगों के दांत इस वजह से खराब होते हैं कि वे लोग अपने रोजाना जीवन में ठीक तरह से दांतों की केयर करने में चूंक जाते हैं, तो जानते हैं डॉक्टर विनोद कुमार से कि वह दांतों के लिए रूटीन को लेकर क्या सलाह देते हैं और साथ ही दांतों की बीमारियों से जुड़ी हुई कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातें.

इन आदतों को डेली रूटीन में करें शामिल

डेंटिस्ट विनोद कुमार ये सुझाव देते हैं कि अगर हम रोजाना अपने ओरल हाइजीन को लेकर कुछ आसान सी आदतें बरकरार रखें तो हमारे दांत कभी भी खराब नहीं होंगे, सबसे पहले तो रोजाना दो वक्त यानि कि सुबह और शाम ब्रश करना जरूरी है. इसके अलावा आप को रात में सोने से पहले माउथवॉश का भी इस्तेमाल करना चाहिए. जिन लोगों को मुंह से दुर्गंध आने जैसी समस्याएं होती हैं उन्हें ये कोशिश करनी चाहिए कि वो हर बार खाने के बाद एक बार ब्रश जरूर करें.

Also Read: Oral Health: दांतों व मसूड़ों की सेहत में खान-पान की अहम भूमिका, जानें कैसे आहार है मजबूत दांतों का आधार

क्या है दांतों से जुड़ी कुछ आम समस्याएं

एक्सपर्ट बताते हैं कि दांतों में होने वाली मुख्य समस्याओं में से एक है दांतों में कीड़ा लग जाना, लोग अक्सर ऐसा कहते हैं कि ये समस्या ज्यादा चॉकलेट खाने से या मीठा खाने की वजह से होती है लेकिन ऐसा नहीं है, इस समस्या का मुख्य कारण है दांतों की ठीक तरह से सफाई न करना. एक और समस्या जो इन दिनों काफी ज्यादा देखने को मिल रही है वो है ल्युकोप्लाकिया, इसमें आपके मुंह के अंदर धब्बे बन जाते हैं और यह कैंसर के पहले का स्टेज भी होता है, अगर यह बढ़ जाए तो कैंसर का रूप धारण कर लेता है, इस बीमारी का मुख्य कारण होता है गुटका और तंबाकू का सेवन.

कब होती है इंप्लांट की स्थिति और क्या है इसका सक्सेस रेट

इंप्लांट की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब आप का एक दांत मिसिंग हो, ऐसे में अगर जहां नया दांत इंप्लांट करना है उसके अगल-बगल के दांत साफ न हो तो आपका इंप्लांट सक्सेसफुल नहीं हो पाता है. वर्तमान में इंप्लांट का सक्सेस रेट लगभग 90 प्रतिशत है, और सक्सेस न होने का मुख्य कारण होता है ओरल हाइजीन मेंटेन न करना.

Also Read: Health Tips : गर्मियों में इन चीजों को खाने से बचें, वरना डिहाइड्रेशन के हो सकते हैं शिकार

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola