Chaitra Navratri 2022 Diet Chart:नवरात्रि उपवास के दौरान ऊर्जावान बने रहने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान

Chaitra Navratri 2022 Diet Chart: चैत्र नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत और उपवास के दौरान आपको किस तरह के फूड अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए जान लें.
Chaitra Navratri 2022 9 Day Diet Chart: चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुकी है. इस दौरान ज्यादातर माता के भक्त 9 दिनों तक उपवास रखते हैं. यदि आप भी नवरात्रि के दौरान उपवास रख रहे हैं तो डाइट प्लान करते समय विटामिन सी से भरपूर फल और खाने की चीजें अपने डाइट में जरूर शामिल करें. इसके लिए अपने डाइट में अमरूद, कीवी, पुदीना और धनिया पत्ती, नींबू और कोकम जैसी चीजें शामिल करें जिससे आपको भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिले. नवरात्रि के 9 दिनों के उपवास के जरिए आप अपने शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकते हैं. जानें इस चैत्र नवरात्रि 9 दिनों में आपका डाइट प्लान कैसा हो.
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अधिक खाना खाएं, ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप पहले दिन हल्का खाएंगे तो बाकी के 9 दिन ऊर्जावान बने रहने में परेशानी होगी. नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत दूध और मखाने से कर सकते हैं. शाम के समय व्रत तोड़ते हुए भी संपूर्ण आहार लें इससे शेष बचे हुए नवरात्रि के दिनों में ऊर्जावान बने रहने में मदद मिलेगी.
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन चावल का सेवन कर सकते हैं या संतुलित आहार के लिए बाजरे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप तुलसी की चाय पी सकते हैं.
नवरात्रि के तीसरे दिन तरल आहार लेना ज्यादा फायदेमंद होगा. इसमें आप दूध, चाय के अलावा मिल्क शेक, बनाना शेक या ठंडाई आदि का सेवन कर सकते हैं. साथ ही मखाने या सूखे मेवे शामिल भी एड कर सकते हैं.
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन स्मूदी से शुरु कर सकते हैं. चौलाई के लड्डू, आलू के चिप्स खा सकते हैं.
पांचवे दिन कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी, दही के साथ कुट्टू के वड़े, कुट्टू की रोटी आदि डाइट में शामिल कर सकते हैं.
नवरात्रि के 6वें दिन फलों का सेवन कर सकते हैं. आप चाहें तो विटामिन सी युक्त फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन सेंधा नमक से बना खाना खा सकते हैं जैसे- कुट्टू की रोटी और आलू की सब्जी, भुने हुए आलू व अन्य. साथ ही दही से बनी चीजों का भी इस दिन सेवन कर सकते हैं.
नवरात्रि के आखिरी दो दिनों में ज्यादा भारी खाने से बचना चाहिए. आखिरी दो दिन में खूब पानी पिएं और हल्का खाना खाएं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




