ePaper

Ayurvedic Juice for Liver: लिवर को करना है डिटॉक्स तो पिएं इन 4 सब्जियों का जूस

Updated at : 26 Apr 2024 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
Ayurvedic Juice for Liver

Ayurvedic Juice for Liver

Ayurvedic Juice for Liver: अगर आप लिवर को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ आयुर्वेदिक जूस के बारे में बताएंगे, जो आपको काफी हेल्प करेगा...

विज्ञापन

Ayurvedic Juice for Liver: फैटी लिवर का मुख्य कारण खराब खानपान है. जिसका सबसे बुरा असर लिवर पर पड़ रही है. फैटी लिवर के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां भी बढ़ती जा रही है. शरीर में कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल तेजी से बढ़ जाता है. जिसकी वजह से धमनियों और लिवर सेल्स पर इसका बुरा असर पड़ रहा है. हालांकि फैटी लिवर से घबराने की जरुरत नहीं है. आयुर्वेद में कुछ ऐसे जूस बताएं गए हैं, जिसे पीने से लिवर को ठीक किया जा सकता है…

फैटी लिवर में पिएं करेला जूस

करेला जूस हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. इसे पीने से फैटी लिवर से निजात पाया जा सकता है. एक अध्ययन के अनुसार करेला, लिवर में एंजाइमों की एंटी-ऑक्सीडेंट गतिविधि को मजबूत करता है और इसे सुरक्षित रखने में मदद करता है. अगर आप रोज एक कप करेला का जूस पीते हैं तो इससे आपके लिवर को साफ किया जा सकता है.

लिवर के लिए चुकंदर का जूस

चुकंदर में हाई फाइबर और रफेज पाया जाता है जो पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है. इसके साथ ही अगर आप चुकंदर का जूस पीते हैं तो यह आपके लिवर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है.

Also Read: श्वेता तिवारी परफेक्ट फिगर के लिए खाती हैं ये चीजें, आप भी तुरंत करें इसे अपने डाइट में शामिल

लिवर के लिए अदरक का जूस

लिवर के लिए जूस की बात हो रही है तो अदरक का सबसे बेस्ट रहेगा. क्योंकि इसमें जिंजरोल होता है जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट है. यह लिवर से जुड़ी कई बीमारियों से हमे बचाता है. इसके साथ लिवर सेल्स में जमा गंदगी को डिटॉक्स करता है.

Also Read: थायराइड को जड़ से करें खत्म, अपनाएं बाबा रामदेव का ये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय

लिवर के लिए नींबू का जूस

नींबू का जूस लिवर के लिए अच्छा रहता है. यह लिवर सेल्स में जमा गंदी को साफ करता है. क्योंकि नींबू में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो लिवर में जमा सेल्स को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही यह आपके लिवर को हेल्दी भी रखेगा.

Also Read: मुनक्का में छिपा है सेहत का खजाना, खाने से मिलेंगे ये 6 फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola