ePaper

Karonda Benefits: डायटीशियन से जानिए करौंदा खाने से होने वाले फायदों के बारे में

Updated at : 30 Apr 2024 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
Karonda Benefits

Karonda Benefits- Photos: Social Media

Karonda Benefits: करौंदा खाने में खट्टा होने के साथ-साथ हेल्थ के लिए काफी लाभकारी माना गया है. चलिए डायटीशियन से जानते हैं इसके फायदे के बारे में...

विज्ञापन

Karonda Benefits: करौंदा का स्वाद खाने में भले ही खट्टा होता है लेकिन यह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है. गर्मी के साथ-साथ करौंदा की भी सीजन शुरू हो जाता है. यह मौसम होता है जब सबसे अधिक बाजारों में करौंदा पाया जाता है. लेकिन बहुत कम लोग इसके फायदे के बारे में बताते हैं. आज हम डायटीशियन मोनिका जी से जानेंगे देसी फल करौंदा खाने से सेहत को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से…

करौंदा में पाए जाने वाले पोषक तत्व

दरअसल करौंदा में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि विटामिन सी, ए, आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेड, फाइबर आदि मौजूद होते हैं.

वजन कम करने में

देसी फल करौंदा भला किसे खाना पसंद नहीं होगा. यह खाने में खट्टा जरूर होता है लेकिन इसके कई सारे फायदे भी होते हैं. अगर किसी को वजन घटाना है तो करौंदा उनके लिए काफी लाभकारी रहेगा. क्योंकि इसमें पाए जाने वाले फाइबर लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती है. जिसके कारण वजन तेजी से कम किया जा सकता है. आप चाहे तो करौंदा का सेवन अचार के रूप में भी कर सकते हैं. इसके अलावा आप इसके कच्चा भी खा सकते हैं.

Also Read: आयुर्वेद के इन नुस्खों से करें बीपी कंट्रोल

पाचन को रखें दुरुस्त

करौंदा वैसे तो अगस्त से मिलना शुरू हो जाता है. लेकिन इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं. अगर आप अपने डाइट में हर रोज करौंदा को शामिल करते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा. क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन C, आयरन और अन्य पोषक तत्व पाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाए रखने का काम करता है.

ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

करौंदा खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल किया जा सकता है. क्योंकि इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स और अन्य पोषक तत्व हृदय के हेल्दी रखता है. इसके साथ ही करौंदा उच्च रक्तदाब को भी नियंत्रित करने में मदद कर सकता है. अगर आप रोज करौंदा का सेवन करते हैं तो बीपी के साथ-साथ यह अन्य संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं को भी रोकने में मदद करता है.

पेट दर्द से राहत दिलाने में

करौंदा फल खाने से पेट दर्द की परेशानी को दूर किया जा सकता है. आप चाहे तो कच्चा करौंदा भी खा सकते हैं. इसके अलावा आप चाहे तो करौंदा का चूर्म बनाकर उसमें शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं. इससे भी आपको पेट दर्द से राहत मिल सकती है.

बुखार में दिलाएं राहत

करौंदा ही नहीं उसकी पत्तियां भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. अगर किसी को बुखार आ रहा है तो वह चाहे तो करौंदे की पत्तियों का काढ़ा बनाकर भी पी सकता है. इससे भी आपको बुखार से राहत मिल सकती है. हालांकि अगर तेज बुखार है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.

Also Read: दवा नहीं इन घरेलू तरीकों से करें पीरियड्स दर्द को खत्म

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, सभी अमल करें.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola