ePaper

Benefits of Ginger Tea: ये है अदरक की चाय पीने के फायदे

Updated at : 21 May 2024 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
Benefits of Ginger Tea: ये है अदरक की चाय पीने के फायदे

Benefits of Ginger Tea

Benefits of Ginger Tea: आज हम आपको अदरक की चाय के बारे में बताने वाले हैं, जिसे बनाना बेहद आसान होता है लेकिन फायदे इतने होते हैं कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे. चलिए डायटीशियन से जानते हैं..

विज्ञापन

Benefits of Ginger Tea: रसोई घर में आसानी से मिलने से मिल जाने वाला अदरक खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. अगर अदरक की चाय पीते हैं तो यह आपकी सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मददगार भी साबित हो सकता है. यहां हम अदरक की चाय के फायदों के बारे में बताने वाले हैं.

घर के रसोई में मिलने वाला अदरक का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कई डिशेज में प्रयोग किया जाता है. यह उन डिशेज का स्वाद तो बढ़ाता ही है बल्कि,उसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमें स्वास्थ भी रखते हैं. आज हम आपको अदरक की चाय के बारे में बताने वाले हैं, जिसे बनाना बेहद आसान होता है लेकिन फायदे इतने होते हैं कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे. चलिए डायटीशियन मोनिका जी से विस्तार से जानते हैं…

पाचन तंत्र रखें बेहतर

अदरक की चाय पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती है. यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाने के साथ ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी समस्याओं को भी दूर करती है इसलिए हेल्दी डाइजेशन के लिए इसे पीना फायदेमंद साबित होता है.

कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण

दिल को स्वस्थ रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहना जरूरी है. अदरक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाव में मदद करता है.

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से सेहत को काफी नुकसान होता है. ऐसे में अदरक की चाय कैल्शियम चैनल को ब्लॉक करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है. इतना ही नहीं, यह ब्लड वेसल्स को भी दुरुस्त रखने में भी मददगार है.

इम्यूनिटी को करें मजबूत

अदरक अपने एंटीमाइक्रोबल गुणों के लिए जाना जाता है. ऐसे में इसकी चाय पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और इन्फेक्शन्स से लड़ने में मदद मिलती है इसलिए सर्दी-खांसी, फ्लू आदि से बचाव में यह काफी मददगार साबित होता है.

Also Read: वजन घटाने के लिए ये 7 ड्रिंक्स आज ही करें डाइट में शामिल

त्वचा को रखें स्वस्थ

अदरक में एंटी माइक्रोबल गुणों के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. अदरक की चाय स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है और प्रीमेच्योर एजिंग को कम करता है साथ ही, यह एक्ने से बचाव में भी मदद करता है.

मितली से राहत

अगर जी मचलने या मितली जैसी समस्या से परेशान है तो अदरक की चाय काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. इसमें जिंजरोल पाया जाता है, जो मितली से राहत दिलाने में मदद करता है.

दर्द से राहत

अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. इसकी चाय पीने से हड्डियों के दर्द और सूजन को कम करने में काफी मदद मिलती है. इसके अलावा यह पीरियड क्रैम्प से भी राहत दिलाता है.

Also Read: घर पर ही लू को कैसे उतारा जा

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola