ePaper

Badam Shake: बादाम शेक पीने के ये हैं 6 सबसे बड़े फायदे

Updated at : 08 Aug 2024 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
almond shake

almond shake

Badam Shake: बादाम शेक सभी लोगों को पीना चाहिए. चलिए जानते हैं बादाम शेक पीने के फायदे क्या है...

विज्ञापन

Badam Shake: बादाम शेक पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं. बादाम में कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, राइबोफ़्लेविन, पोटैशियम, ज़िंक आदि पाए जाते हैं जो  शरीर के लिए सबसे जरूरी होते हैं. हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे बादाम शेक पीने के फायदे…

दिमाग की मेमोरी तेज करें

बादाम शेक दिमाग के लिए भी काफी लाभकारी होते हैं. क्योंकि बादाम में विटामिन-ई, कैल्शियम, और लैक्टिक एसिड होता है जो दिमाग की  कोशिकाओं की रिपेयरिंग अच्छी तरह से करती है और  दिमाग की मेमोरी भी तेज होती है.

इम्यूनिटी मजबूत करें

मौसम बदलते ही इम्यूनिटी पर इसका सीधा असर पड़ता है. ऐसे में आपको कई तरह की बीमारियों भी हो सकती है. अगर आप इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहते हैं तो बादाम शेक पानी शुरू कर दें. क्योंकि बादाम शेक में मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी को बहुत तेजी से मजबूत करती है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाती है.

मांसपेशियों को मजबूत करें

बादाम शेक में प्रोटीन सबसे अधिक होती है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है. जो लोग बादाम शेक पीते हैं उनकी मांसपेशियां मजबूत रहेगी. इसलिए कहा जाता है कि सभी लोगों को बादाम शेक जरूर पीना चाहिए.

कोलेस्ट्रॉल कम करें

बादाम शेक दिल के लिए सबसे अधिक लाभकारी है. क्योंकि बादाम शेक पीने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम किया जा सकता है, इससे दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है और हार्ट अटैक भी नहीं आता है.

Also Read: अमरूद के पत्ते की चाय पीने से क्या फायदा होता है?

हड्डियों को मजबूत करें

बादाम शेक में कैल्शियम पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. अगर आपकी हड्डियों में बराबर दर्द बना रहता है तो बादाम शेक का सेवन करना शुरू कर दें. क्योंकि इसे पीने से हड्डियों से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होंगी.

पाचन दुरुस्त रखें

बादाम शेक पाचन को भी तंदुरुस्त रहती है. क्योंकि बादाम शेक में मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाती है. अगर आप बादाम शेक पीते हैं तो आपका पेट लंबे समय के लिए भरा रहेगा और आपका पाचन क्रिया भी सही रहेगा.

Also Read: मुंह में छाले का घरेलू उपाय क्या है?

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola