ePaper

Guava Leaf Tea Benefits: अमरूद के पत्ते की चाय पीने से क्या फायदा होता है?

Updated at : 08 Aug 2024 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
Guava Leaf Tea Benefits

Guava Leaf Tea Benefits

Guava Leaf Tea Benefits: अमरूद के पत्तियों की चाय सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद मानी गई है. चलिए जानते हैं अमरूद के पत्तियों की चाय पीने के फायदे... अमरूद के पत्ते की चाय पीने से क्या फायदा होता है?

विज्ञापन

Guava Leaf Tea Benefits: अमरूद सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं अमरूद ही नहीं इसके पत्ते में भी औषधीय गुण पाए जाते हैं. अमरूद के पत्तों में विटामिन्स, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए जरूरी है. हम इस आर्टिकल में जानेंगे अमरूद के पत्तों से बनी चाय के बारे में, जिसके सेवन से आपको कई सारे लाभ मिल सकते हैं.

अमरूद के पत्ते की चाय पीने से क्या होता है?

वजन कम होता है
इम्यूनिटी मजबूत होता है
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में होता है
पाचन बेहतर होता है
बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है

अमरूद के पत्ते की चाय से करें वजन कम?

अमरूद के पत्ते की चाय पीकर भी वजन कम किया जा सकता है. क्योंकि अमरूद के पत्ते में ही कुछ बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को रोकते हैं. इससे बॉडी में शुगर और कैलोरी की मात्रा नहीं बढ़ती है, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करती है.

इम्यूनिटी होती है मजबूत

अमरूद के पत्तों की चाय सेहत के लिए लाभकारी होते हैं. अगर आप अमरूद के पत्तों की चाय पीते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है. अमरूद में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं.
Also Read: अपराजिता के फूल कच्चा खाने से क्या होता है?

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करें

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए अमरूद के पत्तों की चाय सबसे अधिक फायदेमंद रहेगी. अमरूद के पत्तों में कई तरह के एंजाइम्स होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है.

पाचन होता है बेहतर

अमरूद के पत्तों की चाय अगर आप पीते हैं तो इससे आपका पाचन बेहतर होगा. क्योंकि अमरूद के पत्ते में मौजूद पोषक तत्व पाचन क्रिया को सुधारे में मदद करता है. अमरूद के पत्ते की चाय पीने से पेट फूलना बंद हो जाता है साथ ही गैस और अपच की समस्या से निजात मिलता है.

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल को काबू में करना है तो अमरूद के पत्तों की चाय पीना शुरू कर दें. क्योंकि अमरूद के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं और शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं.
Also Read: मुंह में छाले का घरेलू उपाय क्या है?

इस वीडियो को भी देखिए….

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola