ePaper

Benefits of Giloy: सिर्फ डायबिटीज ही नहीं इन बीमारियों के लिए भी रामबाण है आयुर्वेदिक जड़ी बूटी गिलोय

Updated at : 08 Apr 2024 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
Giloy

Giloy

Benefits of Giloy: गिलोय, डायबिटीज के मरीजों को लिए सबसे बेस्ट आयुर्वेदिक दवा है. इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है. इसके अलावा भी गिलोय के इस्तेमाल से कई सारी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है. चलिए जानते हैं.....

विज्ञापन

Benefits of Giloy: डायबिटीज यानी की शुगर के मरीजों की संख्या आज के समय में भारत में बहुत तेजी से बढ़ रहा है. यह किसी भी उम्र में हो सकता है. हालांकि इसे कंट्रल करने के लिए आयुर्वेद में कई सारी जड़ी-बूटियां बतायी गई है. जिसके सेवन से शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है. उन्हीं में से एक है गिलोय, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे अच्छा माना गया है. गिलोय की पत्तियों में प्रोटीन, कैल्शि‍यम, फॉस्फोरस आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हमे बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. गिलोय का रस शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है. दरअसल आइए जानते हैं गिलोय के सेवन से कौन-कौन सी बीमारियां ठीक हो सकती हैं?

पीलिया के लिए बेस्ट है गिलोय

अगर कोई पीलिया से पीड़ित है तो उसे गिलोय का सेवन जरूर करना चाहिए. दरअसल गिलोय के पत्तियों को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें और ठंडा होने के बाद उस पानी का आप सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा आप गिलोय के पत्तियों को पीसकर उसमें शहद मिलकार ले सकते हैं. इससे आपको पीलिया में काफी राहत मिलेगा.

Also Read: बुखार उतारने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे क्या है? यहां जानिए

बुखार और सर्दी दूर करने में मदद करता है गिलोय

गिलोय का उपयोग आप बुखार और सर्दी दूर करने में भी कर सकते हैं. गिलोय एक आयुर्वेदिक दवा है. इसके सेवन मात्र से ही बुखार कम किया जा सकता है. बुखार के लिए गिलोय की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं.

Also Read: 50 साल के बाद भी आंख नहीं होगी कमजोर, अपनाएं आयुर्वेद के ये 7 उपाय

डायबिटीज के लिए गिलोय है बेस्ट

गिलोय, डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे बेस्ट माना गया है. यह एक नेचुरल एंटी-डायबिटीक मेडिसन है, जो शुगर को कंट्रोल में रखता है. गिलोय की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा होने के बाद सेवन कर सकते हैं. इसे शुगर लेवल कंट्रोल में बना रहेगा.

Also Read: गर्मी में वजन घटाने के लिए ये हैं 7 ड्रिंक्स

पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करें गिलोय

किसी को पेट से जुड़ी कोई बीमारी या समस्या है तो उसे गिलोय का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. गिलोय की पत्तियां पेट के लिए काफी फायदेमंद हैं. कब्ज और गैस की प्रॉब्लम को दूर करना है तो गिलोय का सेवन कर सकते हैं.

Also Read: अकेलेपन से हो सकती है मौत, अमेरिका में कामकाजी उम्र के वयस्कों में बढ़ रही है मृत्यु दर

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola