ePaper

5 Health Benefits Of Chikoo: गर्मी में रोज खाएं चीकू, मिलते हैं ये 5 गजब के फायदे

Updated at : 17 Apr 2024 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
Chiku Benefits

Chiku Benefits

5 Health Benefits Of Chikoo: गर्मी के दिनों में चीकू खाने के कई सारे फायदे हैं. क्योंकि इसमें कैल्शियम ही नहीं बल्कि कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.

विज्ञापन

5 Health Benefits Of Chikoo: चीकू खाना भला किसको अच्छा नहीं लगता है. बच्चे हो या फिर बुजुर्ग सभी को सभी को चीकू खाना पसंद होता है. इसमें कई सारे पोषक तत्व पे जाते हैं, जैसे कि विटामिन्स, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम,, मिनरल्स आदि पाया जाता है. जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है. आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे चीकू खाने के फायदे के बारे में.

ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

अगर आप बीपी के मरीज हैं तो आपको चीकू का सेवन जरूर करना चाहिए. क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, और पोटैशिमय भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है. इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में सक्षम होता है.

वेट लॉस कम करने में

आज के समय में सबसे अधिक लोग मोटापे से परेशान हैं. अगर आप भी अपना वजन घटाने की सोच रही हैं तो आपके लिए चीकू काफी बेस्ट रहेगा. क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो लंबे समय तक भूख को लगने नहीं देता है.

हड्डियां रहे मजबूत

चीकू में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है. अगर आप रोजाना एक चीकू खाते हैं तो आपकी हड्डियां मजबूर रहेंगी. इसके साथ ही यह बच्चों के विकास में भी सहयोग करता है.

Also Read: क्या है हीमोफीलिया, सिर्फ पुरुषों को ही होती है यह बीमारी, क्यों चोट से बचाव है जरूरी

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद

अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आपके लिए चीकू काफी बेस्ट रहेगा. क्योंकि इसमें कई सारे विटामिन्स, प्रोटीन, मिनरल्स आदि पाया जाता है. जो मां के साथ-साथ गर्म में पल रहे बच्चे के विकास में मदद करता है.

पाचन रहे दुरुस्त

गर्मी के दिनों में पाचन संबंधी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं. ऐसे में अगर आप चीकू का सेवन करते हैं तो यह आपके पाचन को दुरुस्त रखता है. क्योंकि इसमें पाए जाने वाले फाइबर लेक्सेटिव के रूप में काम करता है, जिसके कारण पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है.

Also Read: गर्मी में शुरू कर दें पान की पत्तियों को चबाना, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola