गुमला के पालकोट CHC में डॉक्टर और नर्स नहीं रहते, सहिया कराती है प्रसव

jharkhand news: गुमला के पालकोट प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आये दिन प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिलाओं को डॉक्टरों व नर्स के आभाव में परेशानी झेलनी पड़ती है. यहां सहिया प्रसव कराती है. इसके बावजूद कोई सुध नहीं ले रहा है.
Jharkhand news: गुमला जिला अंतर्गत पालकोट प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं का इलाज डॉक्टर व नर्स के बजाय सहिया करती हैं. ऐसा ही वाक्या शनिवार की रात को पालकोट सीएचसी केंद्र में देखने को मिला. बता दें कि बंगरू पंचायत के चोरडांड़ गांव से एक गर्भवती महिला पालकोट सीएचसी केंद्र प्रसव के लिए आयी थी. जहां डॉक्टर व नर्स के नदारद रहने पर सहिया द्वारा प्रसव कराया गया.
प्रभारी चिकित्सक डॉ नरेंद्र कुमार से मोबाइल पर संपर्क करने पर कहा कि कोरोना हो गया है और वे गुमला में इलाजरत हैं. उनके बदले डॉ कृष्ण मुरारी सिंह को ड्यूटी करना है, जबकि डॉ कृष्ण मुरारी से फोन पर बात किया गया, तो उन्होंने कहा कि मेरा ड्यूटी नहीं है. प्रभारी का ड्यूटी है. दोनों चिकित्सक आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.
वहीं, मरीज की हालत खराब हो रही थी. इसके बाद बीपीएम रेखा कुमारी को फोन लगाया जाता है कि आज रात को कौन नर्स की ड्यूटी है, लेकिन बीपीएम फोन रिसीव नहीं करती है. इसके बाद गुमला सिविल सर्जन को फोन लगाया गया. फोन में बात करते हुए सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छन का कहना है कि मैं हर संभव पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुधार लाऊंगा, लेकिन सुधार कब होगा. इसका सही तरीके से जवाब नहीं मिला. इस तरह पालकोट सीएचसी केंद्र में रोजाना कोई न कोई बहाना होते रहता है.
Also Read: Jharkhand News: झारखंड के इस गांव के बुजुर्गों व दिव्यांगों को नहीं मिल रही पेंशन, लगाये गंभीर आरोप
इधर, मरीज इलाज के लिए परेशान रहते हैं. इस संबंध में पालकोट प्रखंड क्रियान्वयन समिति के बीस सूत्री अध्यक्ष विनय लकड़ा ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य विभाग को सुधार करना है. जो भी डॉक्टर या नर्स अपने ड्यूटी से नदारद पाये जायेंगे. उनको बख्शा नहीं जायेगा. वे अपने काम छोड़कर जा सकते हैं. स्वास्थ्य व शिक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




