29 सितंबर से PM Modi का गुजरात दौरा, वंदे भारत एक्सप्रेस में करेंगे सफर, 29 हजार करोड़ की देंगे सौगात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Sep 2022 9:53 PM
दौरे में पीएम मोदी अहमदाबाद मेट्रो परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी भावनगर में ही सीएनजी टर्मिनल की भी आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर से मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ अहमदाबाद मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाएंगे.
PM Modi Gujarat Visit: इस महीने की 29 तारीख गुजरात के लिए बेहद खास होने वाली है. दरअसल आने वाले 29 सितंबर से पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात यात्रा पर होंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर से मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ अहमदाबाद मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाएंगे. अपने दो दिवसीय दौरे में पीएम मोदी प्रदेश में करीब 29 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे.
पटरियों पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस: इसी महीने की 30 सितंबर को गांधीनगर मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ने लगेगी. खुद पीएम मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. बता दें, वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को कई स्पेशल सुविधाएं मिलेगी. यह ट्रेन कई सेफ्टी फीचर्स से लैस है. इसके टक्कर से बचाव के लिए खास उपकरण भी लगे हैं. इसके अलावा इसमें रोटेशन वाली सीट भी लगी है जो 180 डिग्री तक घूम सकती है.
एपीपीएल कंटेनर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी: अपने गुजरात दौरे में पीएम मोदी भावनगर में एपीपीएल (APPL) कंटेनर परियोजना का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी भावनगर में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे. बता दें, यह केन्द्र 20 एकड़ में फैला है.
मेट्रो परियोजना का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी: अपने दौरे में पीएम मोदी अहमदाबाद मेट्रो परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी भावनगर में ही सीएनजी टर्मिनल की भी आधारशिला रखेंगे. वहीं, गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का भी पीएम उद्घाटन करेंगे.
वंदे भारत और मेट्रो में भी करेंगे सफर: 30 सितंबर यानी अपने गुजरात यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी गांधीनगर मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी इसी ट्रेन से अहमदाबाद स्थित कालुपुर स्टेशन भी आएंगे. यहां पीएम मोदी अहमदाबाद मेट्रो की शुरुआत करेंगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी कालूपुर स्टेशन से दूरदर्शन केंद्र तक मेट्रो से सफर भी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










