ePaper

गुजरात चुनाव 2022: कौन होगा सीएम का चेहरा ? ‘आप' से ये नाम रेस में आगे

Updated at : 04 Nov 2022 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
गुजरात चुनाव 2022: कौन होगा सीएम का चेहरा ? ‘आप' से ये नाम रेस में आगे

Ahmedabad: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal addresses a gathering of auto-rickshaw drivers during an event, in Ahmedabad, Monday, Sept. 12, 2022. (PTI Photo)(PTI09_12_2022_000065A)

अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि लोग तीन नवंबर की शाम तक अपनी बात रख सकते हैं और उनकी राय के आधार पर अगले दिन पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी. उन्होंने पिछले शनिवार को कहा था, हम 4 नवंबर को नतीजे घोषित करेंगे.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को यानी आज अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम का एलन करेंगे जिसपर सबकी नजर टिकी हुई है. पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार उम्मीदवार का नाम राज्य के लोगों द्वारा पार्टी को दी गयी राय के आधार पर तय करने का काम जारी है.

इनका नाम रेस में शामिल

सूत्रों ने बताया कि ‘आप’ से शीर्ष पद की दौड़ में इसकी राज्य इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया, राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी और महासचिव मनोज सोरठिया शामिल हैं. पार्टी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा था कि केजरीवाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा के लिए शुक्रवार को अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. पिछले हफ्ते, अरविंद केजरीवाल ने लोगों से एसएमएस, व्हाट्सएप, वॉयस मेल और ई-मेल के माध्यम से पार्टी से संपर्क करने का आग्रह किया था ताकि वे इस बारे में अपने विचार दे सकें कि राज्य में पार्टी से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होना चाहिए, जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित है.

Also Read:
Gujarat Election 2022: अरविंद केजरीवाल का बड़ा दांव, गुजरात की जनता से पूछा- किसे बनाएं CM फेस

4 नवंबर को नतीजे

अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि लोग तीन नवंबर की शाम तक अपनी बात रख सकते हैं और उनकी राय के आधार पर अगले दिन पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी. उन्होंने पिछले शनिवार को कहा था, हम 4 नवंबर को नतीजे घोषित करेंगे. उस वक्त केजरीवाल ने यह भी कहा था, पंजाब चुनाव के दौरान हमने लोगों से पूछा था कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए. लोगों ने भारी बहुमत से भगवंत मान का नाम लिया था और जनता की मर्जी के मुताबिक हमने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया.

10 उम्मीदवारों की अपनी नौवीं सूची

इधर ‘आप’ ने बृहस्तिवार को गुजरात चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की अपनी नौवीं सूची की घोषणा की, जिसके साथ अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या 118 हो गयी है. 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव अगले महीने दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को होंगे जबकि वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola