झारखंड के वायरल ब्वॉय सरफराज की Sonu Sood ने ली सुध, बोले-बस्ता बांधो, अगली रिपोर्टिंग नए स्कूल से करना

Jharkhand News : झारखंड के गोड्डा जिले के महगामा के भिखियाचक उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में बदइंतजामी का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की थी. सोनू सूद ने भी वायरल ब्वॉय सरफराज की सुध ली है. उन्होंने कहा है कि अगली रिपोर्टिंग नए स्कूल से करना. बस्ता बांध लो.
Jharkhand News : झारखंड के गोड्डा जिले के महगामा के भिखियाचक उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में बदइंतजामी का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की थी. अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी वायरल ब्वॉय सरफराज की सुध ली है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सरफराज अगली रिपोर्टिंग नए स्कूल से करना. बस्ता बांध लो. स्कूल और हॉस्टल तेरा इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि पिछले दिनों सरफराज ने रिपोर्टिंग के अंदाज में स्कूल में अव्यवस्था की पोल खोल दी थी. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने गंभीरता से लिया था और कार्रवाई की थी.
वायरल वीडियो पर हुआ था एक्शन
वायरल ब्वॉय सरफराज का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के दो सहायक अध्यापक मो तमीजुद्दीन व मो रफीक को बर्खास्त कर दिया गया है. इसके साथ ही बीइइओ हरि प्रसाद ठाकुर ने विद्यालय प्रबंधन समिति को भंग करने का निर्देश दिया गया था. आपको बता दें कि स्कूल में बदइंतजामी का खुलासा गांव के ही सरफराज ने रिपोर्टिंग करते हुए किया था. अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी वायरल ब्वॉय सरफराज की सुध ली है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सरफराज अगली रिपोर्टिंग नए स्कूल से करना. बस्ता बांध लो. स्कूल और हॉस्टल तेरा इंतजार कर रहे हैं.

शिक्षा मंत्री ने सरफराज को फोन कर की थी हौसलाअफजाई
वीडियो वायरल होने के बाद सूबे के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने सरफराज को फोन कर उसकी हौसलाअफजाई की थी. सरफराज को फोन कर विद्यालय का हाल जाना था. इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने सहायक अध्यापकों पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दोनों शिक्षकों को हटा दिया गया है. उन्होंने उसे मन लगा कर पढ़ाई करने की नसीहत दी. शिक्षा मंत्री के एक्शन के बाद विद्यालय के कमरे में रखे पुआल के ढेर को हटाया गया और शौचालय की सफाई करायी गयी थी.
Also Read: Jharkhand News : बारिश से निखरा जोन्हा, हुंडरू एवं सीता फॉल का सौंदर्य, देखते रह जाएंगे, बरतें ये सावधानीPosted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




