ePaper

गिरिडीह में चोरों का आतंक, मंदिर में रखे दानपेटी तोड़ नगदी पर किया हाथ साफ

Updated at : 18 Apr 2023 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह में चोरों का आतंक, मंदिर में रखे दानपेटी तोड़ नगदी पर किया हाथ साफ

गिरिडीह के पुराना जेल परिसर स्थित मंदिर में चोरों का उत्पात देखने को मिला. दरअसल, देर रात चोरों ने मंदिर में रखे दानपेटी को तोड़ नगदी समेत एलसीडी लेकर फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी गई है.

विज्ञापन

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : गिरिडीह में चोरों का आतंक दिन – प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. पहले तो चोर सिर्फ बंद घरों को निशाना बना रहे थे, लेकिन अब चोर भगवान के घर को भी नहीं छोड़ रहे हैं. कुछ ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है. सोमवार की देर रात को चोरों ने शहर के झंडा मैदान पुराना जेल परिसर के पास स्थित मंदिर में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. यंहा से चोरों ने दानपेटी तोड़ कर नगदी समेत सीसीटीवी कैमरे की एलसीडी की चोरी कर फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि चोरों ने मंदिर के अंदर तोड़फोड़ भी किया. इसके साथ ही मंदिर में लगे माइक को भी तोड़ दिया है. जिससे लोगों में काफी आक्रोश है. इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. इधर मामले की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच- पड़ताल में जुट गई है.

Also Read: बोकारो के मंदिरों में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी मूर्ति, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola