Jharkhand News: झारखंड में अवैध माइका खदान में चाल धंसी, चार लोगों की मौत, कुछ के दबे होने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News: गांवा के धरवे नावाडीह की पहाड़ियों में दर्जनों बड़ी-बड़ी अवैध माइका खदान संचालित हैं और इन माइंस में हर दिन दर्जनों से अधिक जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर व बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों को माइका चुनने के लिए काम में लगाया जाता है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में अवैध माइका खदान में चाल धंसने की बड़ी घटना घटी है. इसमें चार लोगों की मौत हो गयी है. ये घटना गांवा थाना इलाके के मुढगढवा जंगल में संचालित अवैध माइका खदान की है, जहां सोमवार की दोपहर को माइका निकालने के दौरान अचानक चाल धंस गयी. इसमें दबने से चार लोगों की मौत की सूचना है. हालांकि इस घटना में कुछ और लोगों के भी दबने की जानकारी मिल रही है.

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है, वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद गांवा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. आपको बता दें कि गांवा के धरवे नावाडीह की पहाड़ियों में दर्जनों बड़ी-बड़ी अवैध माइका खदान संचालित हैं और इन माइंस में हर दिन दर्जनों से अधिक जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर व बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों को माइका चुनने के लिए काम में लगाया जाता है. इतना ही नहीं, अवैध माइका खदानों में जिलेटिन का प्रयोग कर विस्फोट भी किया जाता है. इधर, मिली जानकारी के अनुसार माइका माफियाओं के द्वारा कुछ शवों को दबा दिया गया है.

रिपोर्ट: मृणाल कुमार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola