Indian Railways/IRCTC/Train News : अब गया से चेन्नई सेंट्रल तक नये रूट से जायेगी एगमोर एक्स, जानिये किन स्टेशनों पर खत्म हुआ ठहराव
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Jan 2021 11:43 AM
अब गया-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई सेंट्रल तक जायेगी. यह ट्रेन पहले एगमोर तक जाती थी. जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज पर लंबे इंतजार के बाद रविवार को पहली बार सुपरफास्ट ट्रेनें दौड़ी.
गया. अब गया-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई सेंट्रल तक जायेगी. यह ट्रेन पहले एगमोर तक जाती थी. जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज पर लंबे इंतजार के बाद रविवार को पहली बार सुपरफास्ट ट्रेनें दौड़ी.
गया से चेन्नई तक जानेवाली ट्रेन जबलपुर से नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया के रास्ते आगे के सफर में निकली. एग्मोर एक्सप्रेस गया से चेन्नई सेंट्रल नये रूट से जाने से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
ब्रॉडगेज परियोजना के पूरा होने के बाद इस रूट से शुरू की गयी पहली सुपरफास्ट ट्रेन बिना किसी तामझाम रवाना हुई.
जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे की ओर से इस रुट पर पहली इलेक्ट्रिक यात्री गाड़ी के स्वागत के लिए जबलपुर स्टेशन पर भले कोई इंतजाम नहीं था, लेकिन रेलमार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों के पास रहनेवाले लोगों से लेकर यात्रियों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है.
गया-चेन्नई एग्मोर 02389/90 अब तक जबलपुर आकर इटारसी-नागपुर होकर बल्लारशाह की ओर जाती थी.
यह ट्रेन जबलपुर-गोंदिया तक ब्रॉडगेज बन जाने से रविवार से नैनपुर-बालाघाट होकर बल्लारशाह जायेगी.
सप्ताह में एक दिन चलने वाली ट्रेन गया-चेन्नई सेंट्रल के बीच चलेगी. ट्रेन को जबलपुर से बल्लारशाह के बीच नैनपुर, बालाघाट और गोंदिया में स्टॉपेज दिया गया है.
नये रूट से जबलपुर के रास्ते उत्तर से दक्षिण भारत की दूरी 270 किमी घट गयी है. यात्रा में लगभग पांच घंटे कम हो गये हैं.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










