Friday Netflix Releases: सुहावने मौसम में शुक्रवार को आएगी एंटरटेनमेंट की बाढ़, स्ट्रीम होगी ये दमदार फिल्में-सीरीज

Published by :Sheetal Choubey
Published at :11 Apr 2025 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
Friday Netflix Releases

Friday Netflix Releases

Friday OTT Releases: इस सुहावने मौसम में अपने एंटरटेनमेंट को करें दोगुना और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख डालें नई धांसू फिल्में और वेब सीरीज. इनमें विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म 'छावा' भी शामिल है.

विज्ञापन

Friday OTT Releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धांसू कंटेंट्स की भरमार है. इस बीच अगर आप भी नए फिल्में और वेब सीरीज की तलाश कर रहे हैं और वीकेंड से पहले अपने मूड को लाइट करना चाहतेहैं, तो तैयार हो जाइए. आज हम आपको एक से बढ़कर एक नए फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट बनाकर लाए हैं, जिसे आप स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस लिस्ट में साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ भी शामिल है. लिस्ट में और क्या है, आइए बताते हैं.

ब्लैक मिरर सीजन 7 (Black Mirror: Season 7)

चार्ली ब्रूकर की ‘ब्लैक मिरर सीजन 7’ एक डार्क-कॉमेडी एंथोलॉजी वेब सीरीज है, जिसके इस हफ्ते छह नए एपिसोड आए हैं. इस सीरीज की कहानी तकनीक की वजह से भविष्य में होने वाले संभावित नुकसान को उजागर करती है, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए.

छावा (Chhaava)

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर बवाल काटने को तैयार है. यह फिल्म 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है, जिसकी कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की गौरवगाथा और मुगल सम्राट औरंगजेब की क्रूरता पर आधारित है.

कोर्ट स्टेट वर्सेज ए नोबॉडी (Court: State vs A Nobody)

नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार को स्ट्रीम हुई इस फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है. उनकी जिंदगी में तब सब बदल जाता है, जब लड़की के पिता लड़के पर POCSO समेत कई गंभीर अपराध का आरोप लगा देते है. ऐसे में कहानी में क्या आगे होता है, ये देखने लायक है.

पेरुसु (Perusu)

अगर आप साउथ फिल्मों के शौकीन हैं और किसी नई फिल्म की तलाश में हैं, तो ‘पेरुसु’ बेस्ट ऑप्शन है. इसकी कहानी एक बुजुर्ग व्यक्ति पर केंद्रित है, जिसकी मौत हो जाती है और उसका पूरा परिवार उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने के लिए संघर्ष करता है. इमोशन और ड्रामा से भरपूर यह एक मस्ट वॉच फिल्म है.

यह भी पढ़े: Hasseen Dillruba 3 को कनिका ढिल्लों ने किया कंफर्म, फिर आशिकी-जुनूनीयत की हद्द पार करने लौटेंगी तापसी पन्नू

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola