Bigg Boss 17 को रिजेक्ट करने पर यूट्यूबर Armaan Malik ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पायल और कृतिका ने भी वैसा…

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 17 को रिजेक्ट करने पर यूट्यूबर Armaan Malik ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पायल और कृतिका ने भी वैसा…

Armaan Malik on rejecting Bigg Boss 17: यूट्यूब पर दो पत्नियों वाले अरमान मलिक अपने कंटेंट से अक्सर सुर्खियां बटौरते हैं. बीते कई दिनों से खबरें आ रही थी कि अरमान बिग बॉस में एंट्री लेने वाले हैं. हालांकि अभी तक वह नजर नहीं आए. अब एक्टर ने इसपर बात की है.

विज्ञापन

Armaan Malik on rejecting Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 हर दिन के साथ मजेदार होते जा रहा है. शो को बराबर टीआरपी मिल रही है, क्योंकि यहां हर दिन प्रतियोगियों के बीच जमकर लड़ाईयां देखने को मिल रही है. जहां इस सीजन में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग ढोबाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोजा खान उर्फ ​​खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, रिंकू धवन , अरुण श्रीकांत, सना रईस खान और सोनिया बंसल ने धमाकेदार एंट्री ली है. हालांकि जिस कंटेस्टेंट का फैंस इंतजार कर रहे थे वो थे मशहूर य़ूट्यूबर अरमान मलिक. कई महीनों से खबरें आ रही थी कि यूट्यूबर सलमान खान के रियालिटी शो का हिस्सा बनेंगे. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. उन्होंने एंट्री नहीं ली. बाद में खबरें चल रही थी कि हो सकता है कि वह वाइल्डकार्ड के तौर पर जाए. लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ. अब स्टार ने इसपर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही कारण भी बताया.

अरमान मलिक ने क्यों बिग बॉस 17 में नहीं ली एंट्री

दरअसल अरमान मलिक को अक्सर अपने ब्लॉग्स में बिग बॉस को लेकर हिंट देते देखा गया. उन्होंने बताया कि उन्हें जब मौका मिलेगा, तो वह जरूर जाएंगे. हालांकि अभी वह अपने पत्नी और बच्चों को टाइम देना चाहते हैं. इसलिए सीजन का हिस्सा नहीं बन पाए. साथ ही कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स के कमिटमेंट्स भी है, जिसे वह बीच में नहीं छोड़ सकते हैं. ऐसे में आगे वह भविष्य में बिग बॉस से जरूर जुड़ना चाहेंगे और अपनी पर्सनैलिटी को दुनिया के सामने दिखाना चाहेंगे.

बिग बॉस ओटीटी 2 को अरमान ने किया था रिजेक्ट

दरअसल भारती सिंह के टॉक शो पर अरमान मलिक ने खुलासा किया था कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 का ऑफर आया था, लेकिन उन्होंने इस रिजेक्ट कर दिया था. अरमान ने कहा, जी हां मुझे बिग बॉस ओटीटी का ऑफर पहले आया था. लेकिन उस वक्त गोलू की डिलीवरी हुई थी और पायल प्रेग्नेंट थी, तो मैं छोड़कर नहीं जा पाया. उन्होंने कहा, पैसे तो बहुत कमा लूंगा, लेकिन घरवालें पहले आएंगे. इसके बाद अरमान से भारती ने पूछा कि क्या अगर अब बिग बॉस में एंट्री मिली तो आप जाओगे. इसपर अरमान ने कहा कि बिल्कुल में जाऊंगा और बिग बॉस के सफर को अच्छे से बिताऊंगा, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म से लोग असली संदीप को जानेंगे और मैं अपने रियल साइड को भी दिखाना चाहता हूं. भारती ने पूछा कि आप अकेले या पत्नियां भी साथ होंगी. इसपर यूट्यूबर ने कहा कि पायल और कृतिका में से कोई एक मेरे साथ चल सकती है. एक को बच्चे संभालने होंगे.

Also Read: यूट्यूबर Armaan Malik पायल के साथ Bigg Boss 17 में लेंगे वाइल्ड कार्ड एंट्री! बोले- इस तरह के शोज में…

अरमान मलिक के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप

अरमान मलिक एक लोकप्रिय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वैसे तो उनका असली नाम संदीप है, लेकिन उनका जन्म 15 दिसंबर 1988 को हरियाणा के हिसार में हुआ था. जब लोगों को उनकी दोनों पत्नियों के बारे में पता चला तो उन्हें प्रसिद्धि मिलने लगी. वह अक्सर ऐसे वीडियो बनाते हैं जिससे आम जनता भड़क जाती है और कई विवादों में उनका नाम अक्सर आता रहता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका एक भाई है जिसका नाम कुलदीप है और उनकी बहनें भी हैं. अरमान ने अक्टूबर 2011 में पायल से शादी की और पायल से उनका एक बेटा है जिसका नाम चिरायु मलिक है. फिर अरमान मलिक ने 13 अक्टूबर, 2018 को कृतिका मलिक से शादी कर ली. कृतिका पायल की दोस्त थी और वह पायल से मिलने उनके घर आई थी, उसे अरमान से प्यार हो गया और बाद में उन्होंने शादी कर ली. आज पायल और कृतिका एक साथ एक ही घर में रहती हैं. अरमान और उनकी पहली पत्नी पायल का एक बेटा है जिसका नाम चिरायु मलिक है. उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया और 20 दिन बाद उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. यूट्यूबर अरमान मलिक अब चार बच्चों के पिता हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola