मेहर की चालों का जवाब देगी अभीरा, ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Updated at : 08 Apr 2026 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 April Written Update

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 April Written Update

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेहर की चालों से अभीरा मुश्किल में है. अरमान उससे दूर हो जाता है, वहीं पोद्दार हाउस में शादी के बीच बड़ा ड्रामा होता है. आखिर में अभीरा की एंट्री से कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पॉपुलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. मेहर की चालों ने कहानी को पूरी तरह पलट दिया है और अभिरा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. आने वाले एपिसोड में एक के बाद एक ऐसे ट्विस्ट आएंगे, जो दर्शकों को बांधे रखेंगे.

अभीरा और अरमान के रिश्ते में दरार

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा को मेहर के खिलाफ मिले सबूत भी फेल हो जाते हैं. इसी बीच अरमान अपने और अभीरा से जुड़ी यादों को खत्म करने का फैसला करता है. वह अपने अतीत को पीछे छोड़ते हुए अभीरा से दूरी बना लेता है, जिससे दोनों के रिश्ते में बड़ी दरार आ जाती है.

पोद्दार हाउस में शादी का माहौल

दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. आर्यन की बारात की रस्मों के बीच घर में जश्न का माहौल नजर आता है. इस दौरान मनीषा खुशी में झूमती नजर आती है, लेकिन अरमान का उदास चेहरा सबका ध्यान खींचता है.

मेहर की नई चाल

मेहर लगातार अपनी चालें चल रही है. वह घर के उन लोगों पर नजर रखती है जो अभीरा का साथ दे सकते हैं. साथ ही वह तान्या और दादी सा को अपनी शादी के रास्ते की सबसे बड़ी बाधा मानने लगती है. इसी बीच दादी सा मेहर को कड़ा संदेश देती हैं और उसे एहसास दिलाती हैं कि इस घर में उसकी जगह बनाना आसान नहीं होगा.

मायरा के सामने बोला बड़ा झूठ

कहानी में एक और मोड़ तब आता है, जब मायरा को एक बॉक्स मिलता है और मेहर झूठ बोलकर उसका श्रेय ले लेती है. असल में वह बॉक्स अभीरा लेकर आई होती है, लेकिन मेहर अपनी चाल से सबको भ्रमित कर देती है.

अभीरा की धमाकेदार एंट्री

एपिसोड के अंत में सबसे बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. बारात के स्वागत के दौरान अचानक अभीरा सामने आ जाती है. उसके हाथ में पूजा की थाली देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अभीरा मेहर का सच कैसे सबके सामने लाती है और क्या वह अपनी जगह वापस हासिल कर पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: ‘अनुपमा’ की एक गलती से टूटा प्रेम का सपना, क्या अब बंद हो जाएगा रेस्टोरेंट?

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola