Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की 'नायरा' ने 30 सेकेंड में बदले इतने सारे एक्सप्रेशन, फैंस बोले- आग लगा दिया
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 May 2021 12:29 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame Shivangi Joshi : टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी बहुत ही खूबसूरत हैं. शिवांगी ने कड़ी मेहनत और शानदार एक्टिंग के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है. अब उनका लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उनका अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिल रहा है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame Shivangi Joshi : टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी बहुत ही खूबसूरत हैं. शिवांगी ने कड़ी मेहनत और शानदार एक्टिंग के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है. अब उनका लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उनका अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिल रहा है.
शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. 30 सेकेंड के वीडियो में वो अलग-अलग इमोशन पर अपने एक्सप्रेशन दिखा रही है. कभी वो उदास हो जाती है तो कभी वो खुश. पल-पल में एक्ट्रेस के बदलते एक्सप्रेशन कमाल के है. उनकी एक्टिंग की फैंस जमकर तारीफ कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/COnlwDdA656/
वीडियो देखकर उनके चाहने वाले इसपर खूब कमेंट कर रहे है और उनके टैलेंट की प्रशंसा भी कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘एक्टिंग क्वीन.’ एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘आपके आंसू असली दिख रहे है.’ एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘इससे पता चलता है आप कितनी बड़ी स्टार है.’ एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘आपने आग लगा दिया.’
इससे पहले शिवांगी जोशी ने बांहों में चले आ’ गाने पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में एक्ट्रेस क्रीम कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी थी. उनका अंदाज और एक्सप्रेशन पर फैंस फिदा हो गए थे. ये वीडियो उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर बनाया था. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था.
https://www.instagram.com/p/COFvc8uAvcJ/
शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और इंस्टाग्राम पर उनके 3.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं. कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस का म्यूजिक वीडियो किस्मत तेरी रिलीज हुआ था, जिसमें उनके साथ पंजाबी सिंगर इंदर चहल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










