Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मरने के बाद अभिनव आएगा अभीर के सपने में, मुस्कान लगाएगी अभिमन्यु पर बड़ा आरोप

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Aug 2023 4:04 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु, अक्षरा से पूछता है कि क्या वह परीक्षा तक यहां रुक सकता है क्योंकि अभीर बहुत डरा हुआ है. अक्षरा उससे कहती है कि वो यहां रुक सकता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 सालों से दर्शकों को अपनी कहानी से बांधे हुए है. शो में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा मुख्य रोल निभा रहे है. शो के आनेवाले एपिसोड में खूब ड्रामा और इमोशन देखने को मिलेगा. इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अभिनव की मौत के बाद अभीर काफी उदस रहने लगा है. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि पेनल्टी अक्षरा की टीम जीत जाती है.

अभिमन्यु रहेगा अक्षरा के साथ

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु, अक्षरा से पूछता है कि क्या वह परीक्षा तक यहां रुक सकता है क्योंकि अभीर बहुत डरा हुआ है. अक्षरा उससे कहती है कि वो यहां रुक सकता है, लेकिन इसके लिए उसे मनीष से पूछना होगा. मनीष उसके रहने के लिए हामी भर देता है. मुस्कान, अक्षरा को अभिमन्यु की मदद करते देखती है और सुरेखा को इसके बारे में बताती है. मुस्कान कहती है कि अभिमन्यु जो कुछ दिनों पहले सबसे ज्यादा नफरत करने वाला व्यक्ति था, अब उनके घर में रह रहा है.

मुस्कान हुई गुस्सा

सभी लोग दोपहर के भोजन के लिए जमा होते है और आरोही आती है उनसे पूछती है कि क्या अभिमन्यु उनलोगों के साथ रहेगा. जिसके बाद आरोही कहती है कि उनके साथ रूही भी रहेगी क्योंकि वो अपनी पोपी के बिना नहीं रह सकती. उसी वक्त अभिमन्यु वहां आता है और कहता है कि वो भूखा है. तभी उसका हाथ अभिनव की तसवीर से टकरा जाता है और उसके बाद वो फोटो टेबल पर गिर जाता है. ये देखकर मुस्कान काफी गुस्सा हो जाती है. वो उसके तसवीर को हाथ नहीं लगाने के लिए कहती है.

मुस्कान लगाती है अभिमन्यु पर ये आरोप

मुस्कान, अभिमन्यु पर अभिनव की जगह लेने की कोशिश करने का आरोप लगाती है. अक्षरा, मुस्कान को ऐसे रिएक्ट नहीं करने के लिए कहती है. लेकिन मुस्कान एक बार फिर से अभिमन्यु पर भड़क जाती है. वो उसपर अभिनव की हत्या का आरोप लगाती है. साथ ही वो मनीष से अभिनव को भूलने और उसके हत्यारे को घर में आने देने के लिए सवाल करती है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनव अभीर के सपने में आता है और उसे अक्षरा और अभिमन्यु के प्यार के बारे में बताता है.

Also Read: Anupama 3 Twist: मालती देवी के बेटे की खोज में निकलेगी अनुपमा! वनराज नहीं अपनाएगा काव्या के बच्चे को

अभीर के सपने में आएगा अभिनव

अभिनव सपने के जरिए अभीर को बताता है वो अपना कदम आगे बढ़े और अक्षरा और अभिमन्यु को एक बार फिर करीब लाए. जिसके बाद अभीर, उसकी बात मान लेता है क्योंकि वो भी अभिमन्यु और अक्षरा को फिर से प्यार में मिलाना चाहता है. अब देखना होगा कि अभीर उन्हें मिलाने के लिए क्या करेगा. क्या अक्षरा, अभिनव को भूलकर अभिमन्यु के पास वापस आ जाएगी. क्या अभिमन्यु उससे अपने दिल की बात कह पाएगा. ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.

Also Read: Anupama: अनुपमा से बदला लेने के चक्कर में गुरु मां ने खोया अपना सबकुछ, नये विलेन की होगी एंट्री!

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola