Anupama: अनुपमा से बदला लेने के चक्कर में गुरु मां ने खोया अपना सबकुछ, नये विलेन की होगी एंट्री!

Updated:
विज्ञापन
Anupama: अनुपमा से बदला लेने के चक्कर में गुरु मां ने खोया अपना सबकुछ, नये विलेन की होगी एंट्री!

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा को विश्वास दिलाता है कि उसके सारे सवालों के जवाब सामने आ जाएंगे. दूसरी ओर, अनुपमा उत्सुकता से इंतजार कर रही है कि नकुल उसकी कॉल का जवाब देगा.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में इन दिनों कई नये ट्विस्ट आने वाले है. रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर शो नये मोड़ पर आ गया है. काव्या के बच्चे के बारे में वनराज जा च��का है. दूसरी तरफ रोमिल और अधिक की लड़ाई को लेकर अनुपमा परेशान है. इसके अलावा नया प्रोमो आया था, जिसमें मालती देवी का हाल देखकर अनुपमा हैरान हो गई थी. शो में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा को सारी परेशानियों को लेकर परेशान नहीं होने के लिए कहता है. अनुपमा की चुनौतियों का सामना करने की ताकत पर अनुज का विश्वास अटूट है.

काव्या लौटी शाह हाउस

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा को विश्वास दिलाता है कि उसके सारे सवालों के जवाब सामने आ जाएंगे. दूसरी ओर, अनुपमा उत्सुकता से इंतजार कर रही है कि नकुल उसकी कॉल का जवाब देगा. हालांकि अनुपमा के मन में उस महिला को लेकर कई सवाल चल रहे होते है. वहीं, अगले दिन, वनराज काव्या को घर वापस लाता है. लीला उसकी नजर उतारती है और उसकी सुरक्षा को लेकर फ्रिक करती है. बा के आंखू में आंसू आ जाते है और काव्या उसे समझाती है कि वो ठीक है.

बा ने दी डिंपी को वॉर्निंग

अनुज, बा के मन में काव्या की फ्रिक देखकर सोचता है कि काश उन्हें उस बच्चे की सच्चाई के बारे में कुछ पता ना चले. लेकिन उसका मानना है कि वो दिन भी जल्दी ही आ जाएगा. लीला डिलीवरी तक काव्या और उसके बच्चे की रक्षक बनने, उसकी देखभाल और ध्यान देने का वादा करती है. तनाव तब पैदा होता है जब डिंपी काव्या के पास जाती है. लीला हस्तक्षेप करती है और डिंपी को दूरी बनाए रखने की चेतावनी देती है. अनुज कहते हैं कि लीला का गुस्सा समर और डिंपी को दूर कर सकता है.

Also Read: Anupama 3 Twist: मालती देवी के बेटे की खोज में निकलेगी अनुपमा! वनराज नहीं अपनाएगा काव्या के बच्चे को

काव्या रखती है अपनी बात वनराज के पास

पाखी एक प्रोजेक्ट पर अधिक के साथ सहयोग करती है. हालांकि अधिक उसे वॉर्न करता है कि वो इस बारे में अपने माता-पिता का ना बताए. लेकिन पाखी फिर भी इसे अपने पैरेंट्स से चर्चा करने के बारे में सोचती है. वहीं, काव्या, वनराज से कहती है कि उसे इस बच्चे के बारे में पूरे परिवार को बता देना चाहिए. लेकिन वनराज उसकी बात को अनसुना कर देता है. काव्या, वनराज के इस गुस्से को स्वीकार करती है और कहती है कि ये राज उन्हें सबसे छिपाकर नहीं रखनी चाहिए. वहीं, अनुज और अनुपमा गुरुकुल जाते हैं और अनुपमा के गुरु की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं.

नकुल बनेगा नया विलेन!

एक महिला अनुपमा को बताती है कि मालती देवी गुरुकुल छोड़कर जा चुकी है. इसके बाद अनुपमा को यकीन हो जाता है कि मंदिर के पास उनकी कार से टकराने वाली महिला वास्तव में गुरू मां ही थी. मालती देवी के जीवन में चीजों ने एक अलग मोड़ ले लिया है क्योंकि नकुल ने उनके साम्राज्य पर कब्जा कर लिया है. अनुपमा हैरान और चिंतित हो जाती है. वह नकुल को यह जानने के लिए बुलाती है कि क्या हुआ. नकुल ने साम्राज्य पर कब्ज़ा कर लिया है जबकि गुरु मां लगातार अनुपमा से बदला लेने के पीछे पड़ी हुई थी. हालांकि नकुल ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नहीं समझी. जिसके बाद गुरु मां को धोखा देने और साम्राज्य को अपने नियंत्रण में लेने का फैसला किया. क्रोधित अनुपमा गुरुमां के प्रति उसकी निष्ठा पर सवाल उठाती है और कॉल काट देती है. अब देखना है कि नकुल विलेन बनता है या मालती देवी को सबकुछ लौटा देता है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola