Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार परिवार को पचा चलेगी अभीरा-अरमान की शादी की सच्चाई, विद्दा खो देगी आपा

Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Apr 2024 12:06 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर एपिसोड के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि संजय अभीरा और अरमान की डील वाली शादी का पर्दाफाश करेंगे. जिससे विद्दा को सदमा लगेगा और वो अरमान की पिटाई करेगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कुछ बेहद हाई-वोल्टेज ड्रामा के लिए तैयार है. हम सभी जानते हैं कि अरमान किन परिस्थितियों में अभीरा से शादी करने के लिए तैयार हुए थे. अक्षरा चाहती थी कि उसके मरने से पहली अभीरा की लाइफ में कुछ अच्छा हो जाए, जिसके बाद उसने अरमान से अपनी बेटी का हाथ थामने के लिए कहा. इधर युवराज अभीरा को मारने के लिए पूरी प्लॉनिंग कर रहा था, जिसके बाद युवराज उसे पोद्दार परिवार में ले गया और अब वह अच्छे से एक बहू की जिम्मेदारी निभा रही है. अब अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि संजय पूरे परिवार को अभीरा और अरमान के रिश्ते की सच्चाई बताएगा.


अरमान और अभीरा का पर्दाफाश करेंगे संजय फुफासा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि संजय फुफासा अरमान और अभीरा और उनकी डील वाली शादी का पर्दाफाश करने जा रहे हैं. हां, आपने उसे सही पढ़ा है. अरमान (रोहित पुरोहित) और अभीरा (समृद्धि शुक्ला) की शादी के बारे में सच्चाई सुनकर विद्या हैरान रह जाएगी. विद्या इस बात से दुखी है कि उसका बेटा भी अपने पिता माधव की तरह व्यवहार कर रहा है.


अरमान की पिटाई करेगी विद्दा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि विद्या सबके सामने अरमान की पिटाई करती है. अभीरा को अरमान के पीछे छुपते हुए देखा जाता है, लेकिन वह भी थोड़ी देर बाद अरमान के लिए स्टैंड लेने की कोशिश करती है. जब अभीरा विद्या को अरमान को मारने से रोकने की कोशिश करती है तो विद्या गुस्से में अभीरा को धक्का दे देती है. अभीरा सोफे पर गिर जाती है और अरमान उसकी मदद के लिए आगे बढ़ता है.


क्या विद्या अभीरा के साथ अरमान को पोद्दार हाउस से बाहर निकाल देगी?
अरमान की असली मां की तस्वीर अपनी अलमारी में रखने के कारण विद्या (श्रुति उल्फत) पहले से ही माधव (संदीप राजोरा) से नाराज है. वह गणगौर पूजा समारोह के दौरान माधव को बताए बिना उससे दूर चली जाती है और अब, ऐसा लगता है कि उसका भरोसा टूट गया है. क्या वह और दादीसा (अनीता राज) इतना बड़ा सच छिपाने के लिए अरमान और अभीरा को पोद्दार हाउस से बाहर निकाल देंगे? ऐसी खबरें हैं कि अरमान को अभीरा और पोद्दार हाउस में से एक को चुनने के लिए कहा जाएगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: अभीरा को पोद्दार हाउस छोड़ने के लिए कहेगा अरमान, रूही होगी खुश

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola