Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: अभीरा को पोद्दार हाउस छोड़ने के लिए कहेगा अरमान, रूही होगी खुश

Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Apr 2024 12:30 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. शो में अब हम देखेंगे कि कैसे रूही ने सभी को बता दिया कि चारु और देव एक रिलेशनशिप में है. इस बात से अरमान गुस्सा हो जाएगा और अभीरा को तीन महीने में घर से बाहर जाने के लिए कहेगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी स्टारर टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है. फैंस को अरमान, अभीरा और रूही के बीच का लव ट्रायंगल पसंद आ रहा है. अब आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे अरमान तीन महीने में कॉन्ट्रैक्ट मैरिज खत्म होने के बाद अभीरा को पोद्दार हाउस छोड़ने के लिए कहते हैं. अरमान की बातें अभीरा का दिल तोड़ देती हैं.


अभीरा को बुरी तरह फंसाएगी रूही
ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड की शुरुआत रूही की ओर से सभी को यह बताने से होती है कि चारु और देव एक रिलेशनशिप में हैं और यहां तक ​​​​कि उन्होंने एक साथ गणगौर भी मनाया है. उन्होंने सभी को यह भी बताया कि अभीरा को उनके अफेयर के बारे में पहले से ही पता था और उसने इसे परिवार से छुपाया था. संजय गुस्से में आग बबूला हो जाता है और इस घटना के लिए अभीरा को जिम्मेदार ठहराता है. उनका कहना है कि अभीरा ने उनके दोनों बच्चों का ब्रेनवॉश किया है और जानबूझकर पोद्दार परिवार की शांति खराब कर रही है.


रूही के परवरिश पर सवाल उठाएगा संजय
संजय अभीरा की परवरिश पर भी सवाल उठाते हैं और उसकी मां के कैरेक्टर पर उंगली उठाते है. इन सभी बातों को सुनकर अरमान चुप खड़ा रहता है, क्योंकि इस बार उसे भी लगता है कि अभीरा ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं. दादीसा बेहोश हो जाती है और डॉक्टर को बुलाया जाता है. इसके बाद संजय ने फैसला किया कि वह चारु से तुरंत शादी कर लेगा.


अरमान-अभीरा की होगी बहस
माधव अभीरा से कहता है कि प्यार में पड़ना गलत नहीं है, लेकिन ऑफिस में अफेयर होना, खासकर किसी ऐसे व्यक्ति के साथ जो आपका बॉस हो और आपसे उम्र में बड़ा हो, निश्चित रूप से सही नहीं है. यहां तक ​​कि मनीषा, जो आमतौर पर अभीरा का सपोर्ट करती है, उससे कहती है कि उसने वास्तव में गलत किया है. दूसरी ओर, अरमान अभीरा को स्पष्ट रूप से कुछ समय के लिए उससे और उसके परिवार से दूर रहने के लिए कहता है.


अरमान, अभीरा को पोद्दार हाउस छोड़ने के लिए कहेगा
अभिरा समझाने की कोशिश करती है कि चारू ने कुछ भी गलत नहीं किया है और देव सर एक अच्छे इंसान हैं. जिस पर अरमान कहते हैं कि देव एक तलाकशुदा लड़का है और उसका एक बच्चा भी है और वह चारु से 15 साल बड़ा है. अब ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे रूही अरमान से कहती है कि वह कितनी भी कोशिश कर ले, अभीरा कभी भी परिवार के साथ घुल-मिल नहीं पाएगी. अरमान फिर अभीरा से कहता है कि तीन महीने के बाद उसे पोद्दार के घर से बाहर जाना होगा. इससे अभीरा का दिल टूट जाता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: रूही ने देव और चारु की डेटिंग की बातें परिवार को बताई, क्या करेगा अरमान

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola