Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twists: कियारा की ड्रग्स की आदत का राज इस शख्स के सामने खुलेगा, मायरा होगी किडनैप
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Sep 2025 2:10 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है लेटेस्ट ट्रैक, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twists: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि, अरमान से पूजा में शामिल होने का आग्रह करती है. अरमान उसकी बात मान लेता है. दूसरी तरफ कियारा को लेकर अभीर के सामने बड़ा राज खुलता है. अभीर ये जानकर चौंक जाता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twists: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि पूजा रद्द कर देती है और इस बारे में विद्या उससे पूछती है. गीतांजलि कहती है कि अरमान उसके साथ पूजा में नहीं बैठना चाहता और उसे सिर्फ अभीरा की चिंता है. विद्या कहती है अरमान और अभीरा एक-दूसरे से प्यार करते हैं. गीतांजलि उससे कहती है कि उसने माधव के साथ रहने के लिए शिवानी को इतने साल उससे अलग रखा, क्या ये सही था. विद्या कहती है कि उसकी स्थिति अलग थी. गीतांजलि उम्मीद करती है कि एक दिन अरमान उसे अपना लेगा. विद्या से वह कहती है ये पूजा वह अभीरा के लिए कर रही है.
कियारा के ड्रग्स लेने के बारे में अभीर को चलेगा पता
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा के लिए जेल में मुश्किलें खत्म नहीं हो रही. जेलर, अभीरा के मुलाकात के अधिकार को रद्द कर देता है. अभीरा उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहती है. अभीरा को गुस्सा आता है कि वह क्यों देर तक सोई रही. जलेबी, अभीरा को समझाती है कि वह अरमान पर भरोसा रखें और मायरा उसके साथ सेफ है. दूसरी तरफ अभीर को देखकर कियारा छिप जाती है. अभीर उसे छिपते देख लेता है. कियारा से जब वह पूछता है तो वह मना कर देती है. कियारा उससे मदद मांगती है. अभीर को उसके ड्रग्स लेने के बारे में पता चलता है. कियारा कहती है कि वह ही उसकी ड्रग की लत से छुटकारा दिला सकता है.
मायरा होगी किडनैप
गीतांजलि, अरमान से अभिर की पूजा में शामिल होने का आग्रह करती है. अरमान पूजा में शामिल होता है. गीतांजलि और अरमान को साथ में पूजा करते देख मायरा को लगता है कि अभीरा की जगह उसके पिता ने गीतांजलि को दे दी है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा किडनैप हो जाती है. अरमान को जब पता चलता है कि उससे मिलने के अधिकार रद्द हो गए है तो वह हैरान हो जाता है. दूसरी तरफ अभीरा को लगता है कि मायरा किसी बड़े खतरे में है.
यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: अभीरा होगी बेगुनाह साबित, इस वजह से पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










