Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : कार्तिक को जान से मारने का फैसला करेगी मिसेज देसाई, क्‍या बचा पाएगी नायरा?

Updated at : 30 Sep 2020 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : कार्तिक को जान से मारने का फैसला करेगी मिसेज देसाई, क्‍या बचा पाएगी नायरा?

yeh rishta kya kehlata hai spoiler alert mrs desai decide to kill kartik naira save him in time upcoming episode bud : सीरियल 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कार्तिक ने कृष्णा को बचाने के लिए जोखिम उठाया है. इस बीच कार्तिक को खतरे से बचाने के लिए प्रेग्‍नेंट नायरा ने भी दुश्‍मनों का सामना किया है. कार्तिक कई निर्दोष लड़कियों की जान बचाता है. लेकिन वह खुद फंस जाता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : सीरियल ‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कार्तिक ने कृष्णा को बचाने के लिए जोखिम उठाया है. इस बीच कार्तिक को खतरे से बचाने के लिए प्रेग्‍नेंट नायरा ने भी दुश्‍मनों का सामना किया है. कार्तिक कई निर्दोष लड़कियों की जान बचाता है. लेकिन वह खुद फंस जाता है. वहीं उसे नायरा के आसपास होने का एहसास होता है.

आनेवाले एपिसोड में श्रीमती देसाई को पता चल जाएगा कि नायरा वहां पहुंच चुकी है. वह डर जाएगी और कार्तिक को जान मारने से मारने का फैसला करेगी. हालांकि, नायरा समय पर उसे बचा लेगी. आप देख चुके हैं कि कृष्‍णा गुंडों के चंगुल से निकलकर भागने में कामयाब होती है. वह नायरा से मिलती है और देसाई परिवार की सच्‍चाई के बारे में बताती है.

इधर कार्तिक और नायरा को कृष्‍णा पर गर्व महसूस होता है और वे उसे अपनाने का फैसला करते हैं. लेकिन यह खबर दादी को परेशान करती है. क्योंकि वह कृष्णा को कार्तिक और नायरा के जीवन को ‘बुरे शगुन’ के रूप में देखती है और दोनों के मुश्किल में फंसने का उसे जिम्मेदार ठहराती है. वह कृष्णा को अपनाने के कार्तिक-नायरा के फैसले के खिलाफ विद्रोह करती है और किसी की कोई बात नहीं सुनना चाहती.

Also Read: The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा को मिल गई अर्चना सिंह की रिप्‍लेसमेंट, एक्‍ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्‍शन, यहां देखें VIDEO

दरअसल जिस परिवार ने कृष्णा को गोद लिया है वह अच्छा नहीं है और कई गलत कामों में शामिल है. कार्तिक को गायब करने में उनका ही हाथ है. नायरा अपने परिवार से इस बात का जिक्र करती है लेकिन कोई उसकी बातों पर विश्‍वास नहीं करता. जिसके बाद प्रेग्‍नेंट नायरा खुद कार्तिक को बचाने घर से नि‍कलती है. आनेवाले एपिसोड में नायरा एक बच्‍चे को जन्‍म देगी.

दूसरी तरफ, जहां नायरा कार्तिक के गायब होने से परेशान हैं, वहीं नक्ष और कीर्ति की नई कहानी शुरू हो गई है. आदित्य की घटना के बाद नक्ष आहत है और वह कीर्ति को दूसरा मौका नहीं देना चाहता. कीर्ति भी आहत हैं. उसे बुरा लगता है कि अब उनके रिश्ते में कुछ नहीं बचा है. नक्ष ने उससे तलाक की भी मांग की है. वहीं उनका बेटा कृष लौट आया है. जिसे आदित्‍य उसका बेटा होने का दावा कर रहा है. जिसकी वजह से कीर्ति और नक्ष के रिश्‍ते में दरार आ गई है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola