Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: चारु का हुआ एक्सीडेंट, अरमान ने अभीरा को ठहराया जिम्मेदार
Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Apr 2024 8:00 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में काफी मजा आने वाला है, क्योंकि चारु का एक्सीडेंट हो जाएगा और अरमान को लगेगा कि ये सबकुछ अभीरा की वजह से ही हुआ है. वह अपनी पत्नी को पोद्दार परिवार से दूर रहने की हिदायत देगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, गर्विता साधवानी स्टारर सीरियल अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों के दिलों को लुभा रहा है. अभीरा, अरमान और रूही के बीच लव ट्रायंगल ने दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखा है. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे पोद्दार परिवार एक बार फिर अभीरा को दोषी ठहराएगा क्योंकि चारू का एक्सीडेंट हो जाता है. रियल में, यह अरमान ही होगा जो यह सोचने वाला पहला व्यक्ति होगा कि चारु का एक्सीडेंट अभीरा की वजह से हुआ है.
देव को धक्के मारकर घर से निकालता है अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है, जो खुद को कोसती है कि उसे अरमान जैसे लड़के से प्यार हो गया है. वह सोचती है कि शायद रूही ने तलाक के कागजात उसके रिसॉर्ट में लाकर सही काम किया, क्योंकि रूही जानती है कि अरमान और परिवार के बाकी सदस्यों के लिए सबसे अच्छा क्या है. देव पोद्दार के घर जाता है, जहां वह सभी से उसे चारु से मिलने और उनकी लव स्टोरी का सपोर्ट करने की रिक्वेस्ट करता है. अरमान ने चारु से मिलने से इनकार कर दिया और उसे जाने के लिए कहा. अरमान को इतना गुस्सा आ जाता है कि वह देव का कॉलर पकड़कर धक्का दे देते हैं और घर से बाहर निकाल देते हैं. चारु अपने कमरे की खिड़की से सब कुछ देखती है.
अभीरा को भला-बुरा कहता है अरमान
अभीरा चारु को सांत्वना देने के लिए उसके कमरे में आती है. हालांकि, अरमान अभीरा को चारु को अकेला छोड़ देने के लिए कहता है. अरमान ने अभीरा को सख्त चेतावनी दी कि उसे उसके परिवार के सदस्यों के साथ घुलने-मिलने की कोई जरूरत नहीं है और वह सिर्फ अपनी पढ़ाई और नौकरी पर ध्यान केंद्रित करे. इससे अभीरा का दिल और टूट गया. विद्या अभीरा को समझाने की कोशिश करती है कि उसे धैर्य रखने की जरूरत है और सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा. अभिरा इस बात को लेकर दोषी महसूस करती है कि विद्या को यह नहीं पता कि कुछ भी कभी भी सही नहीं हो सकता, क्योंकि उसके पास घर में रहने के लिए केवल तीन महीने हैं.
चारु का हुआ एक्सीडेंट
दूसरी ओर, चारु बिना किसी को बताए घर से निकल जाती है. वह देव से मिलने जाती है और उसे बताती है कि उन्हें अपना रिश्ता खत्म करने की जरूरत है, क्योंकि उसका परिवार कभी भी लव मैरिज के लिए नहीं मानेगा. ये बात सुनकर देव का दिल टूट जाता है और वह चारु पर बिना लड़े ही हार स्वीकार करने का आरोप लगाता है. जैसे ही देव अपनी कार में जा रहा होता है, चारु रुकने के लिए उसके पीछे दौड़ती है. आखिरकार अभीरा आगे आती है और चारु को घर लौटने के लिए कहती है. हालांकि, गलती से अभीरा चारु को धक्का दे देती है, जिसके कारण वह एक कार से टकरा जाती है. अरमान पूरी घटना को खुद देखता है और मानता है कि चारु का एक्सीडेंट अभीरा की वजह से हुआ है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपसोड्स मजेदार होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










