Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान की भूमिका निभाने पर रोहित पुरोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके रिश्ते कई…
Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Jun 2025 5:56 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हाल ही में 7 साल का लीप लिया. जिसके बाद अभीरा और अरमान की कहानी में जबरदस्त मोड़ आया. दर्शकों को उनके बीच का हाईवोल्टेज ड्रामा खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में भी यह शानदार परफॉर्म कर रही है. अब रोहित ने अपने कैरेक्टर को लेकर बात की.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. सीरियल टीआरपी चार्ट में भी बेहतर परफॉर्म कर रही है. पुरोहित और समृद्धि शुक्ला की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही है. दोनों अरमान और अभीरा का किरदार निभा रहे हैं. अब रोहित ने शो अपना सफर और किरदार को लेकर बात की.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान की भूमिका निभाने पर क्या बोले रोहित पुरोहित
रोहित पुरोहित ने कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं. वर्तमान में, वे ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक आज्ञाकारी पारिवारिक व्यक्ति और एक रोमांटिक प्रेमी के रूप में नजर आ रहे हैं. इससे पहले, उन्होंने पोरस में योद्धा सिकंदर: द ग्रेट की भूमिका निभाई थी. उन्होंने कहा कि अभिनय ने उन्हें एकरसता को तोड़ने और कई चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने में मदद की है. उन्होंने राजन शाही के शो में अरमान की भूमिका निभाने के बारे में बात की और कहा, “उदाहरण के लिए, अरमान मेरी अब तक की सबसे जटिल भूमिकाओं में से एक है. उनके रिश्ते कई परतों वाले हैं और हर दिन एक नया भावनात्मक समीकरण लेकर आता है.”
रोहित पुरोहित ने अपनी एक्टिंग को लेकर क्या कहा
रोहित पुरोहित इस बात को लेकर बहुत खुश हैं कि उन्हें कई तरह की भूमिकाएं निभाने का मौका मिला है, जिनमें भावनात्मक गहराई होती थी. उन्होंने यह भी कहा, “एक अभिनेता होने का मतलब है… इतने सारे अलग-अलग जीवन जीने का मौका मिलना, फीलिंग्स को महसूस करना.” उन्होंने कहा कि वह उन सभी अवसरों के लिए आभारी हैं, जो उनके पास आए हैं जिन्होंने उन्हें अपने शिल्प को निखारने का मौका दिया है.
रोहित पुरोहित ने बताया सफलता का असली मतलब
रोहित पुरोहित ने यह सफलता का असली मतलब भी बताया. उन्होंने कहा, “मेरे लिए सफलता कोई मंजिल नहीं है. यह लगातार वही करने के बारे में है, जो आपको पसंद है और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे अभी भी वह करने का मौका मिल रहा है.”
यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par Box Office: आमिर खान की फिल्म ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, धुआंधार कमाई जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










