Sitaare Zameen Par Box Office: आमिर खान की फिल्म ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, धुआंधार कमाई जारी

Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Jun 2025 5:26 PM

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Final Box Office Collection

Sitaare Zameen Par Box Office: आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों से शानदर रिस्पांस मिला. इसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है. आइये जानते हैं 7 दिनों के कलेक्शन में इसने कितने रिकॉर्ड्स तोड़े.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Box Office: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सितारे जमीन पर से 3 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की. पिछली बार वह साल 2022 में रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा में दिखाई दिए थे. 20 जून को रिलीज हुई स्पोर्ट्स ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से भी काफी अच्छा रिव्यू मिल रहा है. यही वजह है कि एक हफ्ते में मूवी ने कई दूसरी मूवीज के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया.

सितारे जमीन पर ने इन मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

आमिर खान की सितारे जमीन पर ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई करते हुए 10.7 करोड़ कमाए थे. वहीं वीकडेज में हाउसफुल 5 से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद इसने कमाई का सिलसिला जारी रखा और अब 7 दिनों में 88.9 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. इसी के साथ एक हफ्ते में मूवी ने सनी देओल की जाट के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. मूवी ने 89 करोड़ की कमाई की थी. वहीं केसरी चैप्टर 2 ने 7 दिनों में महज 46 करोड़ कमाए थे.

फिल्म के बारे में

सितारे जमीन पर साल 2007 की हिट फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल है, जिसमें आमिर ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म एक बास्केटबॉल कोच की कहानी बताती है, जिसे DUI मिलता है और अदालत की ओर से उसे न्यूरोडाइवरजेंट व्यक्तियों के एक समूह को खेल सिखाने का आदेश दिया जाता है. जेनेलिया आमिर के किरदार की पत्नी की भूमिका निभाती हैं. फिल्म में 10 कलाकार हैं, जिसमें अरुष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं. यह स्पेनिश फिल्म कैंपियोन्स की रीमेक है.

यह भी पढ़ें- Kannappa: विष्णु मांचू ने कन्नप्पा की सफलता पर जताई खुशी, बोले- जबरदस्त प्यार को सुनकर…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola