Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम नायरा का मिनटों में बदल गया लुक, फैंस बोले- आपको जादू आता है क्या, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

शिवांगी जोशी ने अपना नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसपर उनके चाहने वाले रिएक्ट कर रहे है. दरअसल, ये एक रील वीडियो है, जिसमें पहले एक्ट्रेस बिना मेकअप में दिख रही होती है और बाद में उनका लुक पूरी तरह से बदल जाता है.

विज्ञापन

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा यानी शिवांगी जोशी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है. वो इन दिनों बालिका वधू 2 में आनंदी के रोल में दिख रही है. शिवांगी ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनका लुक मिनटों में बदल जाता है. उनकी खूबसूरती वीडियो में देखकर फैंस दिल खोलकर उनकी तारीफ कर रहे है.

विज्ञापन

शिवांगी जोशी का नया वीडियो

शिवांगी जोशी ने अपना नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसपर उनके चाहने वाले रिएक्ट कर रहे है. दरअसल, ये एक रील वीडियो है, जिसमें पहले एक्ट्रेस बिना मेकअप में दिख रही होती है. वो खुद को मिरर में देखकर कहती है ओह माई गॉड. जिसके बाद मिनटों में उनका लुक बदल जाता है. पहले वो किसी शार्ट ड्रेस में दिखती है और उसके बाद वो खूबसूरत से लहंगे में नजर आती है.

शिवांगी जोशी के वीडियो पर फैंस कर रहे ऐसे कमेंट

वीडियो में शिवांगी जोशी अपने आप को जब देखती है तो देखती ही रह जाती है. एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ- साथ हैवी ज्वेलरी पहना हुआ है औऱ बालों को भी स्टाइलिश लुक दिया हुआ है. इस वीडियो पर फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा, माशा अल्लाह. एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसे ही हर दिन वीडियो पोस्ट किया करो. एक और यूजर ने लिखा, आपको जादू आता है क्या.

Also Read: शहनाज गिल ने इस वजह से Katrina Kaif को बताया ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस बिग बॉस कंटेस्टेंट को शिवांगी जोशी कर रही सपोर्ट

कुछ समय पहले शिवांगी जोशी ने बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट करण कुंद्रा के साथ कुछ तसवीरें पोस्ट कर स्पेशल नोट लिखा था. उन्होंने लिखा था, ‘कृपया सपोर्ट करिए और अपना प्यार बरसाए और करण कुंद्रा को ढेर सारा वोट दें.’ इस साल बिग बॉस के घर में करण कुंद्रा सबसे मजबूत कंटेस्टेंट हैं. करण कुंद्रा आप इस शो को जीतिए और घर पर ट्रॉफी लाइए.

शिवांगी जोशी आनंदी का रोल प्ले कर रही

शिवांगी जोशी इन दिनों ये रिश्ता क्या कहलाता है शो के बाद ‘बालिका वधू 2’ में काम कर रही है. इस सीरियल में वो आनंदी का किरदार निभा रही है. वो लगातार सेट से रील्स वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती है. बता दें कि एक्ट्रेस का फैनबेस काफी धांसू है. उन्हें इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola