Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: भाई दूज के मौके पर तान्या का फूटेगा अरमान पर गुस्सा, उधर मायरा दादी सा के सामने रख देगी बड़ा डिमांड
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 29 Oct 2025 9:41 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में भाई दूज के जश्न के बीच तान्या अपने भाई अंशुमन को याद कर इमोशनल हो जाएगी, जिसके बाद अरमान उसे भी अपना भाई मानने के लिए कहता है. वहीं मायरा, दादी सा के सामने बड़ा डिमांड रख देगी. फिर आगे क्या होगा, आइए बताते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को इमोशन, ड्रामे और फैमिली बॉन्डिंग से भरपूर एपिसोड देखने को मिलेगा. कहानी अब अरमान और अभिरा के इर्द-गिर्द घूम रही है, जो हर मुश्किल का सामना साथ मिलकर कर रहे हैं. पहले युवराज और फिर तान्या की नाराजगी से निपटने के बाद, अब दोनों भाई दूज के खास मौके पर फिर एक नए मोड़ से गुजरने वाले हैं.
अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस में भाई दूज का जश्न जोरों पर होगा. दूसरी ओर, अबीर जापान चला जाएगा और अभिरा वीडियो कॉल पर उससे बातचीत करती नजर आएगी. मायरा और अभिरा अबीर को एक लिस्ट देती हैं, जिसमें उनकी प्यारी-प्यारी डिमांड्स लिखी होती हैं. इस बीच, तान्या अपने भाई अंशुमन को याद करती है और भावुक होकर उसकी तस्वीर की आरती करती है. तभी अरमान वहां पहुंचता है. अब आगे क्या होगा, आइए आपको बताते हैं.
अरमान पर फूटा तान्या का गुस्सा
अरमान, तान्या से उसे अपना भाई मानने के लिए कहता है, लेकिन तान्या भड़क जाती है और अरमान को खूब सुनाती है. अभिरा के वहां आने पर तान्या चुपचाप चली जाती है, जिससे अरमान को अफसोस होता है कि उसने उसे नाराज कर दिया.
इसके बाद घर में भाई दूज का सेलिब्रेशन शुरू होता है. कियारा और कृष शानदार तैयारियां करते हैं और सब लोग मिलकर गाने गाते हैं. मायरा की परफॉर्मेंस पर सब खुश हो जाते हैं. इसके बाद अरमान, कियारा और कृष एक साथ स्टेज पर आते हैं और पूरे परिवार का माहौल खुशनुमा हो जाता है.
रोहित और चारु को याद कर अरमान लेगा बड़ा फैसला
दादी सा यानी कावेरी पोद्दार के परफॉर्मेंस से घर का माहौल कुछ बेहतर हो जाता है. इसी दौरान, अरमान अभिरा, कियारा और कृष को अपनी स्पेशल जगह पर ले जाता है, जहां वह अपने भाई रोहित और चारू को याद करता है. वहां अरमान फैसला करता है कि वह उस बेंच पर दोनों के नाम खुदवाएगा.
इस भावुक पल को अभिरा कैमरे में कैद करती है, जबकि मायरा ‘BSP’ नाम लिखती है. अरमान प्यार से उसकी मदद करता है.
मायरा रखेगी दादी सा के सामने डिमांड
घर लौटने पर कावेरी और विद्या सोचती हैं कि सब कहां चले गए. काजल को शक होता है कि परिवार कुछ छिपा रहा है, लेकिन संजय कहता है कि चाहे कुछ भी हो, उन्हें एकजुट देखकर अच्छा लगता है.
वहीं, मायरा और कावेरी, दक्ष के साथ मायरा की रस्मों को लेकर बातचीत करती हैं. मायरा उससे मिलने की जिद करती है और कावेरी जापान में फैमिली वेकेशन प्लान करने का फैसला करती है. हंसी-मजाक के बीच, कियारा मजाक में अरमान और कृष से तोहफे मांगती है. जबकि दूसरी ओर तान्या फिर से भावुक हो जाती है. अभिरा उसके दर्द को महसूस कर लेती है, जिससे कहानी में एक नया इमोशनल ट्विस्ट आने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










