Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही को गुंडों से बचाएगी अभीरा, अरमान अपनी पत्नी से मांगेगा जीवन भर का साथ

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही को गुंडों से बचाएगी अभीरा, अरमान अपनी पत्नी से मांगेगा जीवन भर का साथ

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कई सारे ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं. जहां अभीरा और अरमान को एक दूसरे के प्रति प्यार का एहसास होगा. वहीं रूही विलेन बनकर दोनों की लाइफ में परेशानी खड़ी करेगी. इसके अलावा होली पार्टी में कियारा और रूही को अभीरा गुंडों से बचाएगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है इन-दिनों चर्चा में है. सीरियल में हाल ही के दिनों में कई बदलाव देखे गए. जहां मेकर्स ने अन प्रोफेशनलिज्म की वजह से शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर का रास्ता दिखा दिया. जिसे फैंस काफी दुखी हो गए, क्योंकि उन्हें अरमान और अभीरा के बीच की कमेस्ट्री काफी पसंद आ रही थी. अब स्टारप्लस के सीरियल में जल्द ही नए अरमान और रूही की एंट्री होगी. जिसके बाद पोद्दार परिवार में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. चूंकि होली नजदीक है, इसलिए त्योहार के इर्द-गिर्द एक महा एपिसोड दिखाया जाएगा.


रूही के लिए गुंडों से लड़ेगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए प्रोमो में, हम अभीरा को अकेले गुंडों से लड़ते हुए देखेंगे. दरअसल कियारा अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाती है और फिर रूही उसे पिक करने के लिए लोकेशन पर पहुंचती है, दोनों घर आ रहे होते हैं, कि उनकी कार खराब हो जाती है और उन्हें गुंडे पकड़ लेते हैं. इस मुश्किल की घड़ी में अभीरा सुपरहीरो बनकर आती है. प्रोमो में, हम उसे गुंडों को एक बड़ी छड़ी से मारते हुए देखते हैं. बाद में जब सारी लड़कियां घर आती है, तो दादीसा घर में बड़ा ड्रामा करती है. दादीसा कियारा से सवाल करती है कि वह कहां थी. इस पर वह कहती है कि वह होली पार्टी में गई थी. दादीसा बहुत परेशान हो जाती है और उसे थप्पड़ मारना चाहती है. हालांकि, अभीरा बीच में आ जाती है और दादीसा उसे गलती से थप्पड़ मार देती है. फिर अभीरा की दादीसा से बहस हो जाती है. वह कहती है कि परिवार में कोई भी सच नहीं कह सकता, क्योंकि उसे थप्पड़ का सामना करना पड़ता है.


दादीसा अभीरा और अरमान को करती है अलग
ये रिश्ता क्या कहलाता है लेटेस्ट कहानी में हमने देखा कि दादीसा अभीरा और अरमान को पोद्दार का घर छोड़ने के लिए कह रही थी. उसे लगता है कि अभिरा परिवार के लिए सही लड़की नहीं है और वह अपने करियर के लिए कुछ भी कर सकती है. रूही फिर अरमान से कहती है कि वह अभीरा को छोड़ दे और अपने परिवार वालों के साथ रहे. अभीरा दोनों की बातें सुन लेती हैं और सबकुछ छोड़ने के लिए तैयार हो जाती है. वह अरमान से कहती है कि उसे कोई दिक्कत नहीं है, वो हॉस्टल में अकेले आराम से रह सकती है. लेकिन अरमान अपनी पत्नी से दूर जाने के लिए तैयार नहीं है. इधर विद्या अरमान और अभीरा का सपोर्ट करती है और दादीसा को समझाती है कि वो जो कर रही है वह बिल्कुल गलत है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नये अरमान संग काम करने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी केमेस्ट्री सीरियल में…


अभीरा ने अरमान के साथ रहने का किया फैसला?
आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि दादीसा अभीरा और अरमान को अलग करने का अपना फैसला वापस ले लेगी, लेकिन स्टार्स को आशीर्वाद नहीं देगी. इधर अरमान अपनी पत्नी को गले लगा लेगा. बाद में, विद्या अपनी मां की चूड़ियां अभीरा को सौंप देगी और उससे वादा करने के लिए कहेगी कि वह हमेशा अरमान के साथ रहेगी. ये सब देखकर रूही काफी दुखी हो जाएगी. अब अभीरा से पूछेगी कि जब उसे एक साल बाद जाना ही थी, तो उसने पोद्दार परिवार से वादा क्यों किया. जिसके बाद अभीरा कहेगी कि वह उनकी जिंदगी में दखल न दें.


ये रिश्ता क्या कहलाता है में बीते दिनों काफी कुछ हुआ
शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को उनके गैर-पेशेवर व्यवहार के कारण बाहर किए जाने के बाद से ये रिश्ता क्या कहलाता है सुर्खियों में बना हुआ है. रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी को नए अरमान और रूही के रूप में दिखाया गया है. शहजादा धामी की जगह रोहित पुरोहित ले रहे हैं. समृद्धि शुक्ला संग उनकी केमिस्ट्री धूम मचा रही है. स्टार्स की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई. जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नई रूही ने शहजादा धामी-प्रतीक्षा होनमुखे के शो से बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola