Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान एक दूसरे संग बिताएंगे रोमांटिक पल, दोनों को घर से निकालेगी दादीसा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान और अभीरा को दादीसा घर से निकलने के लिए कहती है. दोनों इस बात से काफी दुखी हो जाएंगे और प्यार भरे पल एक साथ बिताएंगे. इधर विद्दा दादीसा के फैसले पर सवाल उठाएगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों चर्चा में है. शो की कहानी के साथ-साथ शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को निकाले जाने की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी है. बीते दिनों मेकर्स ने अनाउंस किया कि उन्होंने अन प्रोफेशनलिज्म की वजह से दोनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जिसके बाद सीरियल में दो नई एंट्री हुई है, जिसमें गर्विता साधवानी का नई रूही के रूप में स्वागत किया गया, वहीं रोहित पुरोहित नए अरमान होंगे. दर्शक अभिरा-अरमान की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
दादीसा ने अभीरा-अरमान को घर से निकलने के लिए कहा
हाल के एपिसोड में हमने देखा कि कैसे अभीरा दादीसा के खिलाफ केस लड़ती है, लेकिन वह दादीसा को निर्दोष साबित करने में कामयाब हो जाती है. अभीरा ने खुलासा किया कि दादीसा को मामले में फंसाया गया था और बिल्डर ने जानबूझकर ऐसा किया था. हालांकि दादीसा इस बात से खुश नहीं हुई और उन्होंने अभीरा का शुक्रिया करने के बजाय उसे घर से निकलने के कहा. वह यहीं नहीं रूकी और अरमान को भी घर से जाने के लिए कहा, ये सुनकर रूही हैरान हो गई और उसने कहा कि आप परिवार को मत छोड़ों, फिर क्यों न अभारा को छोड़ना पड़े.
अभिरा और अरमान ने अलग होने का फैसला किया?
आने वाले ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा भी अरमान से रूही की बात मानने और उसे छोड़ने के लिए कहेगी. वह उससे कहेगी कि वह हॉस्टल में रहना चाहती है और वे अलग हो सकते हैं. अरमान और अभीरा एक साथ कुछ प्यारे पल शेयर करेंगे. दोनों अलग होने की बात सोचकर इमोशनल हो जाएंगे. अरमान अभीरा को सॉरी भी कहेगा और कहेगा कि उसके लिए परिवार से बड़ा कोई नहीं है. विद्या अरमान और अभीरा के लिए स्टैंड लेगी. वह दादीसा को उसके सख्त नियमों के लिए सुनाएगी. वह दादीसा को बताएगी कि उसने अरमान के साथ अन्याय किया है. जल्द ही पोद्दार परिवार भी विद्या का सपोर्ट करेगा और दादीसा को अपना फैसला बदलना होगा.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के बारे में
हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा बदलाव हुआ है. शहजादा धामी उर्फ अरमान और प्रतीक्षा होनमुखे उर्फ रूही को उनके व्यवहार के कारण शो से बाहर कर दिया गया. राजन शाही और उनकी टीम ने इस बारे में ऑफिशियल बयान दिया. अब सीरियल में रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी की धमाकेदार एंट्री हुई. फैंस अपकमिंग एपिसोड देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इसके अलावा राजन शाही के पॉपुलर सीरियल में अनीता राज, शिवम खजुरिया, श्रुति रावत, संदीप कुमार, विनीत रैना, ऋषभ जयसवाल जैसे स्टार्स भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










